
इजरायल ने 9 सितंबर 2025 को कतर की राजधानी दोहा में हमास नेताओं पर हवाई हमला किया। इसमें रडार से बचने वाले हथियारों का उपयोग हुआ। कतर की सरकार ने इसे आतंकवाद और अपनी संप्रभुता का उल्लंघन कहा है। इस हमले के बाद सवाल उठे हैं कि क्या कतर और इजरायल के बीच जंग छिड़ेगी।
दोहा के वेस्ट बे लैगून और कटरा में हमला
9 सितंबर 2025 को दोपहर 3 बजे के करीब दोहा में कई जोरदार धमाके किए गए। इजरायल की सेना (IDF)ने ऐलान किया कि उसने हमास के वरिष्ठ नेताओं को निशाना बनाकर सटीक हमला किया। यह हमला दोहा के वेस्ट बे लैगून और कटारा इलाके में किया गया। यहां विदेशी दूतावास, स्कूल और रिहायशी इमारतें मौजूद हैं।
युद्धविराम की बातचीत के लिए बैठक कर रहे थे
हमास का राजनीतिक कार्यालय मौजूद था। यहां उसके नेता गाजा में युद्धविराम की बातचीत के लिए बैठक कर रहे थे। हमले में 15 फाइटर जेट्स और 10 से अधिक म्यूनिशन्स का उपयोग हुआ. इजरायल का दावा किया कि उसने हमास के मुख्य वार्ताकार खलिल अल-हय्या और अन्य नेताओं को निशाना बनाया। 7 अक्टूबर 2023 के हमले के लिए जिम्मेदार थे.
हमास ने कहा कि उसके पांच छोटे स्तर के सदस्यों की मौत हो गई। खलिल अल-हय्या और खालिद मशाल जैसे बड़े नेता बच गए. हमले में खलिल अल-हय्या का बेटा हुमाम और उनका एक सहायक मारा गया। कतर के आंतरिक मंत्रालय के अनुसार, एक कतर सुरक्षा अधिकारी भी इस हमले में मारा गया और कई घायल हुए.