
हर कोई चाहता है कि उसका निवेश सुरक्षित रहे और अच्छे रिटर्न भी दे। अगर आप भी अपने या बच्चों के भविष्य को लेकर भरोसेमंद और बिना रिस्क वाली योजना ढूंढ रहे हैं, तो पोस्ट ऑफिस की टर्म डिपॉजिट स्कीम (Post Office Term Deposit) आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है। इसे आम भाषा में पोस्ट ऑफिस एफडी (FD) कहा जाता है।
इस स्कीम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह पूरी तरह सरकारी गारंटी वाली है, यानी इसमें निवेश करने पर आपके पैसे डूबने का कोई खतरा नहीं रहता। फिलहाल 5 साल की टर्म डिपॉजिट पर पोस्ट ऑफिस सालाना 7.5 फीसदी ब्याज दे रहा है, जो कि कई बैंकों की एफडी दरों से कहीं बेहतर है।
कैसे मिलेगा तीन गुना फायदा?
मान लीजिए आपने एकमुश्त 5 लाख रुपये पोस्ट ऑफिस की 5 साल की एफडी में लगाए। 7.5% सालाना ब्याज दर के हिसाब से 5 साल बाद आपकी रकम बढ़कर लगभग 7,24,974 रुपये हो जाएगी।
अब इस रकम को निकालने के बजाय अगर आप इसे दोबारा 5 साल के लिए पोस्ट ऑफिस एफडी में री-इनवेस्ट कर देते हैं, तो 10 साल बाद यह रकम बढ़कर करीब 10,51,175 रुपये हो जाएगी।
इतना ही नहीं, अगर आप तीसरी बार भी इसे फिर से 5 साल के लिए निवेश कर देते हैं, तो 15 साल बाद यही रकम लगभग 15,24,149 रुपये तक पहुंच जाएगी। यानी आपकी शुरुआती 5 लाख की राशि अब तीन गुना से ज्यादा हो चुकी है।
ये भी पढ़ें : Ethanol योजना पर Court में चुनौती, याचिका में उठाए गए गंभीर सवाल, Ethanol मिश्रण बना वाहन मालिकों की मुसीबत
फायदे की सीधी गणित
इस निवेश में आपको न तो हर महीने किस्त भरने की झंझट है और न ही शेयर बाजार जैसी अनिश्चितताओं का डर। बस एक बार 5 लाख रुपये जमा कीजिए और 15 साल तक उसे बिना छुए रहने दीजिए। नतीजा यह होगा कि 15 साल बाद आपके हाथ में 15 लाख रुपये से ज्यादा की सुरक्षित रकम होगी। इसका मतलब है कि बिना किसी जोखिम के आपने सीधे 10 लाख रुपये का फायदा कमा लिया।
क्यों खास है यह स्कीम?
सरकारी गारंटी: निवेश 100% सुरक्षित।
ब्याज दर: 7.5% सालाना, कई बैंकों से अधिक।
साधारण प्रक्रिया: सिर्फ एक बार निवेश, फिर री-इनवेस्टमेंट से रकम लगातार बढ़ती जाएगी।
लॉन्ग-टर्म सिक्योरिटी: बच्चों की पढ़ाई, शादी या रिटायरमेंट जैसे बड़े लक्ष्यों के लिए उपयुक्त।
अगर आप भी चाहते हैं कि आपका पैसा सुरक्षित रहते हुए समय के साथ लगातार बढ़ता रहे, तो पोस्ट ऑफिस एफडी आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। ये योजना उन लोगों के लिए खास है जो स्थिर और जोखिम-मुक्त निवेश पसंद करते हैं।