अगर आप एक ही बार निवेश करना चाहते हैं और हर महीने लगभग ₹9,250 तक ब्याज कमाना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है. इस स्कीम में अभी 7.4% वार्षिक ब्याज मिलता है जो हर महीने खाते में सीधे जमा होता है और अगर आप ₹15 लाख तक जमा करते हैं, तो हर महीने लगभग ₹9,250 की आय सुनिश्चित होती है. यह योजना पूरी तरह सरकारी है, इसमें पैसा सुरक्षित रहता है और इसे पांच साल बाद ही निकाला जा सकता है.
एक बार निवेश, हर महीने लाभ
पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम (POMIS) एक सुरक्षित और सुनिश्चित रिटर्न देने वाली सरकारी योजना है. इसमें आप एक बार निवेश करके नियमित मासिक ब्याज प्राप्त कर सकते हैं. अप्रैल 2025 के बाद इस स्कीम में सालाना 7.4% ब्याज, हर महीने आपके खाते में सीधे भेजा जाता है.
ब्याज कितनी मिलता है?
इसमें ब्याज दर 7.4% प्रति वर्ष (मासिक भुगतान के साथ) होती है. इसमें आप सिंगल अकाउंट से ₹9 लाख और जॉइंट अकाउंट से ₹15 लाख (2–3 लोग) तक का निवेश कर सकते हैं.
उदाहरण के लिए
₹9 लाख निवेश पर महीने के ब्याज
₹9 00,000 × 7.4% ÷ 12 =₹5,550
₹15 लाख जॉइंट अकाउंट = ₹9,250 प्रति माह
कौन और कैसे निवेश कर सकते हैं?
इसमें निवेश के लिए भारतीय नागरिक (NRI नहीं) होना जरूरी है. साथ ही 18 या 10+ वर्ष का बच्चा आपका उम्मीदवार होगा. इसमें जॉइंट अकाउंट भी खुल सकता है. सिंगल खाते में एक व्यक्ति का कुल निवेश ₹9 लाख जबकि जॉइंट में कुल ₹15 लाख तक का निवेश कर सकते हैं.
कैसे खोलें खाता?
1. पास के डाकघर में जाएं.
2. POMIS फॉर्म जमा करें. साथ में ID proof, एड्रेस प्रूफ और दो फोटो दें.
इसके बाद पोस्ट ऑफिस द्वारा आपका खाता चालू कर दिया जाएगा. लेकिन इस प्रक्रिया में कुछ खास बातें भी हैं. इसमें आप पहले से में निकासी नहीं कर सकते. 1–3 साल में निकालने पर 2% प्रिंसिपल पेनल्टी लड़ेगी. वहीं 3–5 साल में निकाले पर 1% पेनल्टी लगेगी.