पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम आज के समय में उन लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, जिनके हाथ में एक बार में बड़ी रकम आती है चाहे वह रिटायरमेंट फंड हो, कोई प्रॉपर्टी बेचकर मिला पैसा हो या भविष्य की सुरक्षा के लिए किया गया निवेश। यह स्कीम पूरी तरह सुरक्षित है, इसमें जोखिम बिल्कुल नहीं होता, और हर महीने एक निश्चित आय मिलती है। इसलिए बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक सभी इसके सबसे भरोसेमंद निवेश विकल्प मानते हैं।
सालाना 1.11 लाख की पक्की कमाई
POMIS की सबसे खास बात यह है कि आपको बस एक बार पैसा जमा करना होता है और अगले 5 साल तक हर महीने तय ब्याज मिलता रहता है। वर्तमान में इस स्कीम पर 7.4% सालाना ब्याज मिल रहा है, जो कि गारंटीड और सुरक्षित रिटर्न है। अगर पति-पत्नी एक जॉइंट अकाउंट खोलकर 15 लाख का निवेश करते हैं, तो हर महीने 9,250 मिलेंगे। यानी सालभर में 1.11 लाख और 5 साल में कुल 5,55,000 की कमाई। यह रकम उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी है जिन्हें महीने-दर-महीने नियमित इनकम की जरूरत होती है।
सिंगल अकाउंट वालों के लिए भी शानदार विकल्प
जो अकेले निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए भी POMIS एक मजबूत और फायदेमंद विकल्प है। सिंगल अकाउंट में ₹9 लाख तक जमा किए जा सकते हैं। इस पर हर महीने 5,550 मिलेंगे और 5 साल में 3,33,000 की कमाई होगी। इस स्कीम की खूबी यह है कि आपका मूलधन बिल्कुल सुरक्षित रहता है। 5 साल पूरे होने पर पूरा पैसा वापस मिल जाता है, और चाहें तो खाता आगे भी 5 साल के लिए बढ़ा सकते हैं। यही वजह है कि इसे FD से भी ज्यादा बेहतर माना जाता है, क्योंकि इसमें नियमित मासिक इनकम मिलती रहती है।
खाता खोलना बेहद आसान
POMIS में खाता खोलना बहुत आसान है। कोई भी भारतीय नागरिक इसका लाभ ले सकता है। खास बात यह है कि आप इसे अपने बच्चे के नाम पर भी खुलवा सकते हैं। अगर बच्चे की उम्र 10 साल से कम है, तो माता-पिता या अभिभावक खाता संचालित करेंगे। खाता खोलने के लिए आपको सिर्फ नजदीकी पोस्ट ऑफिस जाना होता है और आधार कार्ड, पैन कार्ड, फोटो और एड्रेस प्रूफ जमा करना होता है। इस स्कीम की सरल प्रक्रिया और सुरक्षित रिटर्न इसे देश की सबसे भरोसेमंद बचत योजनाओं में शामिल करती है।