Top 10 Movie: कोरोना महामारी के बाद भारतीय बॉक्स ऑफिस ने जो रफ्तार पकड़ी है, उसने पुराने सभी रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ दिया है। साल 2023 से लेकर 2026 की शुरुआत तक, बॉलीवुड ने न केवल घरेलू बाजार में बल्कि दुनिया भर में छपरफाड़ कमाई की है। अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित और सनी देओल अभिनीत फिल्म बॉर्डर 2 और शाहिद कपूर स्टारर ओ रोमियो सिनेमाघरों में लगी हुई है। दोनों में जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है। फिल्म बॉर्डर 2, 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली नौवीं बॉलीवुड फिल्म बन गई है। तो आइए जानते हैं कि महामारी के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 बॉलीवुड फिल्में कौन-कौन सी है।
महावारी के बाद दर्शकों का सैलाब उमड़ा
आपको बता दें कि महावारी के बाद सिनेमाघरों के दोबारा खुलने के बाद दर्शकों का जो सैलाब उमड़ा, उसने बॉलीवुड को एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। इस लिस्ट में शाहरुख खान की बादशाहत कायम है, वहीं रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने हाल ही में ₹1000 करोड़ क्लब में शामिल होकर सबको चौंका दिया है।
महामारी के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 बॉलीवुड फिल्में:
रैंक चलचित्र बॉक्स ऑफ़िस
1 धुरंधर 788 करोड़ रुपये
2 जवान 622 करोड़ रुपये
3 स्त्री 2 580 करोड़ रुपये
4 छावा 567 करोड़ रुपये
5 जानवर 549 करोड़ रुपये
6 पठान 533 करोड़ रुपये
7 गदर 2 515 करोड़ रुपये
8 सैयारा 327 करोड़ रुपये
9 बॉर्डर 2 305 करोड़ रुपये (अनुमानित)
10 टाइगर 3 264 करोड़ रुपये
यह भी पढ़ें: Border 2 Box Office: थमने का नाम नहीं ले रही बॉर्डर 2 की कमाई, जानें 22 वें दिन का 1 बजे तक का कलेक्शन
धुरंधर सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म
बता दें कि रणवीर सिंह की फिल्म ' धुरंधर' भारत में 788 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन के साथ फिलहाल बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। ओटीटी पर रिलीज होने के बावजूद यह स्पाई एक्शन ड्रामा अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है। 10वें हफ्ते में इसने करीब 75 लाख रुपये का इजाफा किया है, जो कि एक शानदार प्रदर्शन है। दूसरे स्थान पर 'जवान' (622 करोड़ रुपये) है, उसके बाद 'स्त्री 2' (580 करोड़ रुपये) का नंबर आता है।
सैयारा ने टॉप 10 में बनाई जगह
वहीं, अहान पांडे की 'सैयारा' और विक्की कौशल की 'छावा' ने बड़े बजट की फिल्मों को टक्कर देते हुए टॉप 10 में अपनी जगह बनाई है। इस लिस्ट में 'छावा', 'एनिमल', 'पठान', 'गदर 2', 'सैयारा' और 'टाइगर 3' भी शामिल हैं।