Aankhon Ki Gustaakhiyan: बालीवुड एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ का पहला पोस्टर जारी हो गया है। इस फिल्म के जरिए संजय कपूर की लाडली शनाया कपूर बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने जा रही हैं। फिल्म में शनाया कपूर के साथ विक्रांत मैसी लीड रोल में नजर आएंगे। आंखों की गुस्ताखियां’ में विक्रांत और शनाया की नई जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाती हुई नजर आएगी।फिल्म के पहले पोस्टर में दोनों एक-दूसरे में खोए हुए नजर आ रहे हैं।जो एक अनकही प्रेम कहानी का संकेत देती है ये दोनों के बीच प्राकृतिक प्रेम को दर्शाता है।यह फिल्म एक म्यूजिकल लव स्टोरी है। दोनों एक दूसरे के सामने एक हिंडोले पर बैठे हैं और आसपास काफी रोशनी और चमक दिख रही है।
टीजर की रिलीज डेट-
जी स्टूडियो ने पोस्टर के साथ फिल्म के टीजर को लेकर अपडेट भी शेयर किया है। टीजर की रिलीज डेट को रिवील करते हुए मेकर्स ने पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा- ‘दो दिल, एक प्यार और अनगिनत गुस्ताखियां, आंखों की गुस्ताखियां का टीजर कल रिलीज होगा। फिल्म का टीजर कल आउट होगा।
फिल्म की रिलीज डेट -
फिल्म 11जुलाई 2025 को सिनेमा घरों रिलीज होगी। फिल्म आंखों की गुस्ताखियां का निर्देशन संतोष सिंह ने किया है और निरंजन अयंगर और मानसी बागला ने लिखा है।
फिल्म की स्टोरी-
फिल्म मे रोमांटिक लव स्टोरी है। इस फिल्म को जी स्टूडियोज और मिनी फिल्म्स बना रहे हैं।जिसमें दर्शकों को प्यार और इमोशंस के साथ दोनों सितारों की केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। इस फिल्म का संगीत विशाल मिश्रा ने तैयार किया है।