Kaalidhar Laapata: बालीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन की अपकमिंग फिल्म कालीधर लापता का पोस्टर जारी आज जारी हो गया है। अभिषेक बच्चन के फैंस के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी निकलकर सामने आ रही हैं। अभिनेता अभिषेक बच्चन ने अपने सोशल अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'कालीधर लापता' का एलान किया है और कैप्शन मे लिखा‘चर्चाओं पर अब फुल स्टॉप! कभी-कभी, खो जाना कोई चक्कर नहीं होता, बल्कि यहीं से असली कहानी शुरू होती है। सपने, ट्विस्ट और इसे सार्थक बनाने वाले लोगों से भरपूर।
फिल्म की रिलीज डेट
‘कालीधर लापता’ फिल्म 4 जुलाई को जी5 पर रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन मधुमिता ने किया है और इसे जी स्टूडियो द्वारा सहयोग प्राप्त है। यह फिल्म गांव की कहानी पर आधारित है। हालांकि आपको मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बता दें कि बीते दिनों अभिनेता ने एक पोस्ट करते हुए बताया था कि वो लापता होना चाहते हैं, जिससे उनके फैंस चिंतित हो उठे थे। जबकि अभिनेता का इशारा उनकी आगामी फिल्म 'कालीधर लापता' की ओर था।
फिल्म की स्टोरी
‘कालीधर लापता’ फिल्म की स्टोरी कालीधर नाम के इंसान के ईर्द गिर्द घूमती है, जो एक बुढ्ढा व्यक्ति है। एक दिन उसे पता चलता है कि उसका परिवार उसे छोड़ने वाला है। इस वजह से वह भाग जाता है और उसकी मुलाकात एक बच्चे से होती है। इसके बाद कहानी में असली मोड़ आता है। आप फिल्म के पोस्टर से ही अंदाजा लगा सकते हैं कि अभिनेता किसी बच्चे के साथ एक पेड़ पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। इसमे एक्टर का रोल एक ओल्ड मैन की भूमिका अदा करेगा।