साउथ सुपरस्टार Prabhas एक बार फिर बड़े पर्दे पर ऐसा धमाका करने की तैयारी में हैं, जिसका इंतजार उनके फैंस लंबे समय से कर रहे हैं. साल 2027 को लेकर फिल्म इंडस्ट्री में अभी से जबरदस्त चर्चा शुरू हो चुकी है, क्योंकि प्रभास की दो मेगा बजट फिल्में रिलीज के लिए तैयार मानी जा रही हैं। इन फिल्मों को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर भी नए रिकॉर्ड बना सकती हैं.
‘स्पिरिट’ से होगा बड़ा धमाका
प्रभास की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है ‘स्पिरिट’। इस फिल्म का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं, जिन्होंने पहले भी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। खबरों के मुताबिक यह फिल्म एक हाई-ऑक्टेन एक्शन ड्रामा होगी, जिसमें प्रभास का अब तक का सबसे अलग और दमदार अवतार देखने को मिलेगा.
बताया जा रहा है कि प्रभास इस किरदार के लिए खास फिजिकल ट्रेनिंग ले रहे हैं और फिल्म को इंटरनेशनल लेवल का ट्रीटमेंट देने की तैयारी चल रही है। मेकर्स इसे कई भाषाओं में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं ताकि दुनियाभर के दर्शकों तक फिल्म पहुंच सके। यही वजह है कि ट्रेड एक्सपर्ट्स अभी से इसे 1000 करोड़ क्लब की मजबूत दावेदार मान रहे हैं.
‘कल्कि 2’ से टूट सकते हैं रिकॉर्ड
‘कल्कि 2898 AD’ की सफलता के बाद अब फैंस उसकी अगली कड़ी ‘कल्कि 2’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म 2027 के आखिर में रिलीज हो सकती है और इसका स्केल पहले पार्ट से भी कई गुना बड़ा होगा.
फिल्म में जबरदस्त VFX, विशाल एक्शन सीक्वेंस और माइथोलॉजी के साथ साइंस फिक्शन का अनोखा मिश्रण देखने को मिलेगा। खास बात यह है कि फिल्म में कई बड़े सितारे भी नजर आने वाले हैं, जिससे इसका क्रेज और बढ़ गया है। इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि अगर फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरी तो यह भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो सकती है.
फैंस में जबरदस्त उत्साह
सोशल मीडिया पर प्रभास के फैंस लगातार इन फिल्मों को लेकर चर्चा कर रहे हैं. कई लोग मान रहे हैं कि 2027 पूरी तरह प्रभास के नाम रहने वाला है। बड़े बजट, दमदार निर्देशन और पैन इंडिया स्टारडम की वजह से उनकी फिल्मों को लेकर उम्मीदें लगातार बढ़ती जा रही हैं.