MINI India Launch: लक्जरी कार निर्माता MINI India ने अपनी नई SUV, MINI Countryman C के लिए आधिकारिक तौर पर प्री-लॉन्च बुकिंग शुरू कर दी है। यह कार भारतीय बाजार में कंपनी के पोर्टफोलियो को और मजबूत करेगी। तो आइए जानते हैं कि इस एसयूवी को कितनी कीमत पर लॉन्च किया जाएगा और इसमें क्या-क्या खासियत दी गई है।
12 शोरूम पर बुकिंग को करवाया जा सकेगा
आपको बता दें कि मिनी की ओर से भारत में जल्द ही कंट्रीमैन सी कार को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक इस कार के लिए देश के 9 शहरों में 12 शोरूम पर बुकिंग को करवाया जा सकता है। फिलहाल यह जानकारी नहीं दी गई है कि इसको कितने रुपये देकर बुक करवाया जा सकता है।
मिलेंगे ये फीचर्स
इसमें 9.4-इंच का सर्कुलर OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो MINI ऑपरेटिंग सिस्टम 9 पर चलता है। इंटीरियर में लेदर का इस्तेमाल नहीं किया गया है, बल्कि हाई-क्वालिटी रिसाइकल्ड टेक्सटाइल (Vescin) का प्रयोग हुआ है। सुरक्षित ड्राइविंग के लिए इसमें 360-डिग्री पार्किंग असिस्टेंट प्लस जैसा फीचर मिलता है।
यह भी पढ़ें: Bajaj Pulsar NS400Z का नया अवतार: 350cc इंजन और 40HP पावर के साथ हुई लॉन्च, जानें क्या है नई कीमत
कितना दमदार इंजन
निर्माता की ओर से इस कार को 1.5 लीटर की क्षमता के टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस इंजन से एसयूवी को 136 हॉर्स पावर के साथ 230 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इसके साथ ही इसमें सात स्पीड डीसीटी ट्रांसमिशन को दिया जा सकता है।
कब होगी लॉन्च
निर्माता की ओर से लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसे भारत में मई 2026 में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं कीमत की बात करें, तो इसे भारत में 50 से 55 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन असली कीमत का खुलासा तो लॉन्च के समय ही पता चलेगा।