बुलंदशहर, खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के नागला इब्राहिमपुर में दो माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है.
मायके पक्ष के अनुसार,
ससुराल पक्ष ने फोन कर जानकारी दी कि उनकी बेटी ने फांसी लगा ली है, आकर उसे ले जाएँ। लेकिन जब मायके वाले मौके पर पहुंचे तो महिला जमीन पर मृत पड़ी मिली, जबकि लगभग 2 साल की मासूम बच्ची अपनी मृतक मां के पास में रोती मिली। परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष घटना के बाद मौके से फरार हो गया. सूचना मिलते ही परिजनों ने 112 नंबर पर पुलिस को कॉल किया। पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.
इस मामले में अलीगढ़ निवासी प्रीति ने बताया कि उसकी बहन प्रियंका की शादी खुर्जा निवासी रोहित से वर्ष 2023 को हुई थी. शादी में करीब 10 लाख से ज्यादा का खर्चा किया गया था। शादी के कुछ दिन बाद ही प्रियंका को अतिरिक्त दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा। आरोप लगाया कि उसके साथ रोज मारपीट होती थी। जिसकी शिकायत उसने अपने मायके बजी की थी। लेकिन हमने समझा बुझा कर मामला शांत कराया दिया। आरोप है कि ससुरलिया के ही एक संबंधी लोकेश से प्रियंका की सास का अवैध संबंध था.
जिसको शायद प्रियंका जान गई थी. जिसका प्रियंका ने विरोध भी किया. जिसके चलते ससुरलिया उससे चिढ़ गए और उसे चुप ना रहने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। वही प्रियंका के भाई के बीच मे बोलने पर उसके भाई संदीप को भी जान से मारने की धमकी दी गई। प्रियंका की हत्या उसके ससुरालियों ने ही किया है. वही खुर्जा सीओ पूर्णिमा सिंह ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आस्वासन दिया है.