Project Hail Mary Vs Dhurandhar 2: 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'धुरंधर 2: द रिवेंज' का बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा हुआ है। इसने देश और दुनियाभर में महज 6 दिन में धुआंधार कलेक्शन कर डाला है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हॉलीवुड की सुनामी के सामने धुरंधर 2 घुटने टेकती नजर आ रही है। जी हां ताज़ा रिलीज हुई फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता है, बल्कि 'धुरंधर' के परखच्चे उड़ा दिए हैं। इस हॉलीवुड फिल्म ने मात्र 3 दिन में 1000 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
26 मार्च को भारत में होगी रिलीज
हॉलीवुड की साइ-फाई (Sci-Fi) मास्टरपीस 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' ने वीकेंड पर जबरदस्त शुरुआत की थी। एंडी वियर के 2021 के नॉवेल पर बेस्ड ये साइंस-फ़िक्शन फ़िल्म 83 देशों में 20 मार्च 2026 को रिलीज हुई थी। वहीं भारत में ये 26 मार्च को रिलीज होगी।
विदेशों में कुल कमाई
बता दें कि बॉक्स ऑफिस मोजो के मुताबिक फिल लॉर्ड और क्रिस्टोफर मिलर द्वारा निर्देशित साइंस-फिक्शन ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ ने विदेशों में कुल $60.4 मिलियन कमाई की। वहीं, घरेलू और विदेशी कमाई को मिलाकर देखा जाए, तो फ़िल्म का दुनिया भर का कलेक्शन $140.9 मिलियन यानी 1321 करोड़ से ज्यादा का है। इसी के साथ ये फिल्म रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' पर ओवरसीज में भारी पड़ी है। धुरंधर 2' ने अपनी रिलीज के 6 दिन में ओवरसीज में 231.57 करोड़ का कलेक्शन किया है।
यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' की सुनामी: सोमवार को भी थियेटर्स हाउसफुल,500 करोड़ क्लब में धमाकेदार एंट्री
टॉप 5 में बना सकती है जगह
इस तूफानी कमाई के साथ ही यह फिल्म महज 3 दिनों के अंदर साल 2026 की 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म (Highest Grossing Film) बन गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस रफ्तार से फिल्म आगे बढ़ रही है, वह जल्द ही टॉप 5 में अपनी जगह बना लेगी। टॉप 5 में जगह बनाने के लिए, इसे 'गॉट' की $174.4 मिलियन की कुल कमाई को पीछे छोड़ना होगा।
2026 की टॉप 10 सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फ़िल्में
पेगासस 3 – 599.3 मिलियन डॉलर
हॉपर्स – 242.4 मिलियन डॉलर
वुथरिंग हाइट्स – 234.4 मिलियन डॉलर
स्क्रीम 7 – 193.8 मिलियन डॉलर
गोट – 174.4 मिलियन डॉलर
ब्लेड्स ऑफ द गार्डियंस – 168.5 मिलियन डॉलर
स्केयर आउट – 160.0 मिलियन डॉलर
प्रोजेक्ट हेल मैरी – 140.9 मिलियन डॉलर
बूनी बियर्स: द हिडन प्रोटेक्टर – 139.3 मिलियन डॉलर
सेंड हेल्प – 93.8 मिलियन डॉलर