NEET UG 2026 Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (यूजी) 2026 का प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं और अपने प्रश्न-उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। एनटीए ने आंसर-की पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया है। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें आंसर-की
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद आंसर-की से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. आंसर-की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
STEP 4. अब आप डाउनलोड कर सकते हैं।
रिजल्ट का लगा सकते हैं अनुमान
आपको बता दें कि उम्मीदवार आंसर-की डाउनलोड कर अपने प्रश्न-उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और अपने रिजल्ट का अनुमान लगा सकते हैं। जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर scanned OMR Answer Sheet उपलब्ध करवा दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: Jharkhand 12th Result OUT: झारखंड बोर्ड ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट किया जारी, ऐसे करें चेक
आपत्ति करा सकते हैं दर्ज
वहीं उम्मीदवार अगर किसी प्रश्न-उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं, तो वे तय तिथियों के अंदर उस पर ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकेंगे। आपत्ति दर्ज करने के लिए 200 रुपये प्रति प्रश्न के हिसाब से भुगतान करना होगा। एक समिति इन आपत्तियों का मूल्यांकन करेगी और उनकी समीक्षा के आधार पर फाइनल आंसर-की और परिणाम जारी किए जाएंगे।
इस दिन हुई थी परीक्षा
आपको बता दें कि एनटीए की ओर से नीट यूजी परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित की गई थी। जिसमें करीब 96 प्रतिशत छात्र शामिल हुए थे। देशभर में आयोजित इस परीक्षा में करीब 22.75 लाख रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स में से 22.5 लाख कैंडिडेट्स शामिल हुए थे।