UP TGT Answer Key 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी) परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर अपने प्रश्न-उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। इसी के साथ ऑब्जेक्शन लिंक भी एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें आंसर-की
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.inपर जाएं।
2. इसके बाद TGT Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें।
3. अपने लॉगिन डिटेल्स डालें और सब्जेक्ट का ऑप्शन चुनें।
4. आंसर-की का पीडीएफ आपके सामने खुल जाएगा।
4. अब आप इसे डाउनलोड करके अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।
इस दिन तक करा सकते हैं आपत्ति दर्ज
बता दें कि प्रोविजनल आंसर-की जारी करने के साथ ही आपत्ति दर्ज कराने की विंडो भी खोल दी गई है। अगर कोई उम्मीदवार किसी प्रश्न-उत्तर से अंसतुष्ट हैं, तो वे ऑनलाइन माध्यम से उस पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने की विंडो 12 जून तक खुली रहेगी।
वैलिड प्रूफ होना जरूरी
बता दें, आपत्ति दर्ज कराने के लिए बोर्ड द्वारा जारी नियमों का पालन करना होगा। कैंडिडेट्स को अपने सही आंसर के सपोर्ट में एक प्रूफ या रिफरेंस अपलोड करना होगा। बिना वैलिड प्रूफ के ऑब्जेक्शन एक्सेप्ट नहीं की जाएगी। यदि कोई आपत्ति सही पाई जाती है, तो आंसर-की में सुधार किया जाएगा और उसके बाद ही फाइनल आंसर-की और मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
3,539 पदों को भरा जाएगा
आपको बता दें कि ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 3 और 4 जून 2026 को किया गया था। यूपी टीजीटी में उम्मीदवारों का सिलेक्शन लिखित परीक्षा के स्कोर के आधार पर होता है। यानी TGT कैंडिडेट्स के लिए कोई इंटरव्यू राउंड नहीं होता है। फाइनल मेरिट लिस्ट में शामिल नाम सीधे फिजिकल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन राउंड के लिए क्वालिफाई करते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत टीजीटी के कुल 3,539 पदों को भरा जाना है।