Punjab and Sind Bank LBO Recruitment 2026: अगर आप बैकिंग सेक्टर में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए सुनहरा मौका है। जी हां दरअसल, पंजाब एंड सिंध बैंक की और से लोकल बैंक ऑफिसर (एलबीओ) के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के जरिए कुल 1000 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 20 अप्रैल तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट punjabandsind.co.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
कौन कर सकता है आवेदन
बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक/क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में अधिकारी के रूप में न्यूनतम 18 महीने का योग्यता और शाखा अनुभव होना चाहिए।
यह भी पढ़ें: IIIT Una Recruitment: आईआईआईटी ऊना में नॉन-टीचिंग पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
आयु सीमा
वहीं, आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है। वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
चयन प्रक्रिया
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग, पर्सनल इंटरव्यू, लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को हर महीने सैलरी के तौर पर 48,480 से 85,920 रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।