Punjab Board Result 2025 : पंजाब बोर्ड की तरफ से आयोजित की गई कक्षा 10वीं परीक्षाओं में शामिल छात्रों के लिए अहम खबर है. दरअसल, बोर्ड की तरफ से 10वीं की परीक्षाएं 10 मार्च से लेकर 4 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई थी. जिसके बाद से ही अभ्यार्थियों को परीक्षा परिणामों को बेसब्री से इंतजार है. तो बता दें कि रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों और उनके माता - पिता का इंतजार खत्म होने जा रहा है. क्योंकि बोर्ड की तरफ से जल्द ही नतीजे जारी किए जाएंगे.
हालांकि, अभी तक बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी होने की कोई डेट आधिकारिक तौर से साझा नहीं की गई है. लेकिन बहुत जल्द PSEB की ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर रिजल्ट से जुड़ी सभी जानकारी दे दी जाएंगी.
इन आसान स्टेप्स से चेक कर सकेंगे अपना रिजल्ट
- पंजाब बोर्ड की तरफ से कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद सभी स्टूडेंट्स ऑनलाइन माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे. इसके लिए सबसे पहले उन्हें बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाना होगा.
- इसके अलावा आप ऑफलाइन माध्यम से SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे.
Website पर रिजल्ट चेक करने का तरीका
- पंजाब बोर्ड रिजल्ट 2025 पर कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी होते ही आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाना होगा.
- फिर वेबसाइट के होमपेज पर जाकर रिजल्ट एक्टिव लिंक पर क्लिक करें.
- उसके बाद छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा और उसे सबमिट करना होगा.
- इस पूरे प्रोसेस के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा. जिसको आप आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे.
SMS से करें रिजल्ट चेक
- पंजाब बोर्ड परीक्षा परीणाम जारी होने के बाद छात्र या उनके पेरेंट्स जिनको ऑनलाइन माध्यम से परिणाम चेक करने में कोई परेशानी होती है वह SMS के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं. जिसके लिए आपको SMS में जाकर PB10 लिखकर नंबर - 5676750 पर भेजना होगा. जिसके कुछ ही समय बाद बोर्ड की तरफ से आपका परीक्षा परिणाम आपके Inbox में आ जाएगा.
पास होने के लिए इतने प्रतिशत होना जरूरी
जानकारी के लिए बता दें कि जिन छात्रों ने पंजाब बोर्ड कक्षा 10वी की परीक्षा दी है उनको पास होने के लिए हर अलग - अलग विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक पाने होंगे. यदि एक या दो विषयों में फेल हो गए तो छात्र को कम्पार्टमेंट परीक्षा में भाग लेना होगा और उस विषय की दौबारा परीक्षा देनी होगी. साथ ही अच्छे अंकों से पास होना पड़ेगा, जिससे साल खराब न होय.