Punjab Government: पंजाब सरकार ने राज्यवासियों के लिए एक बड़ी स्वास्थ्य योजना की शुरुआत की है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को ऐतिहासिक कदम उठाते हुए ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’की घोषणा की। इस योजना के तहत राज्य के 65 लाख परिवारों को सालाना 10 लाख रुपये का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाएगा। इस योजना की शुरूआत 2 अक्टूबर से होगी और गांव-गांव में कैंप लगाकर लोगों को हेल्थ कार्ड जारी किए जाएंगे।
10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पुरानी सरकारों ने आम लोगों की तकलीफों की कभी परवाह नहीं की, 'मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना' के तहत अब पंजाब का हर परिवार बड़े-बड़े अस्पतालों में 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकेगा, जबकि पहले इलाज से पहले पैसे पूछे जाते थे, फिर इलाज होता था। उन्होंने बताया कि इस योजना के लिए किसी नीले या पीले कार्ड की जरूरत नहीं है, सिर्फ वोटर कार्ड और आधार कार्ड दिखाने से इलाज संभव होगा।
"आज पंजाब में एक क्रांतिकारी दिन है"
वहीं इस अवसर पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज पंजाब में एक क्रांतिकारी दिन है। यह फैसला गरीबों की जिंदगी बदल देगा। जब भारत जैसे देश में किसी के घर में बीमारी आती है तो पूरा परिवार कर्ज में डूब जाता है। आज का यह कदम 50 साल पहले ही उठाया जाना चाहिए था। साथ ही उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की दो सबसे बड़ी प्राथमिकताएं हैं- शिक्षा और स्वास्थ्य, उन्होंने दावा किया कि अगर ये दोनों सेवाएं मजबूत नहीं होंगी, तो देश का विकास अधूरा रहेगा।
पंजाब में शुरू हुई एक नई ‘स्वास्थ्य क्रांति’🩺🏥
— AAP (@AamAadmiParty) July 8, 2025
पंजाब में अब आप किसी भी अस्पताल में जाओ और आपका ₹10 लाख तक का कैशलेस इलाज किया जाएगा। यह योजना 2 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी।
पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार को आपकी चिंता है। सरकार कैंप लगवाएगी, जहां आपको केवल वोटर और आधार कार्ड… pic.twitter.com/mPjIIdRPkk
क्या है मुख्यमंत्री सेहत योजना
इस योजन के तहत हर परिवार को ₹10 लाख का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा मिलेगा। इस योजना के तहत आप सरकारी और निजी अस्पतालों में कैशलेस और पेपरलेस इलाज करा सकते हैं। इसमें कोई आय सीमा नहीं तय की गई है और परिवार के सदस्यों की भी कोई संख्या नहीं है। इस योजना का लाभ राज्य के बाहर आयुष्मान भारत से जुड़े अस्पतालों में भी मिलेगा।
तीन महीनों में पूरे राज्य में लागू होगी योजना
बता दें कि यह योजना अगले तीन महीनों में पूरे राज्य में लागू कर दी जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार ने 2025-26 के बजट में ₹778 करोड़ की राशि पहले ही आवंटित कर दी है। इसके साथ ही पंजाब देश का पहला ऐसा राज्य बन जाएगा, जो अपने सभी 65 लाख परिवारों को ₹10 लाख सालाना का यूनिवर्सल हेल्थ कवर प्रदान करेगा।