Raghav Chadha Post: आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा इन दिनों फिल्म 'धुरंधर 2' में 'चौधरी असलम' के किरदार के मुरीद हो गए हैं। राघव चड्ढा ने हाल ही में अभिनेता संजय दत्त का अपने घर स्वागत किया। अपने निवास पर आमंत्रित कर उनकी शानदार परफॉर्मेंस के लिए सम्मानित किया। राघव ने इस खास पल को सोशल मीडिया पर शेयर किया उन्होंने कहा कि 'चौधरी असलम' का किरदार फिल्म की जान है, जिसने दर्शकों के साथ-साथ उन्हें भी काफी प्रभावित किया है।"
तीन तस्वीरें की शेयर
राघव चड्ढा ने इंस्टाग्राम पोस्ट में तीन तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीर में वह और संजय दत्त कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज देते नजर आ रहे हैं। राघव चड्ढा, संजय दत्त का हाथ थामकर उनका स्वागत करते दिख रहे हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर मुस्कान साफ नजर आ रही है।
संजय दत्त की मेजबानी करने का सौभाग्य मिला
राघव चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की और लिखा, कुछ समय पहले मुझे अपने घर पर संजय दत्त की मेजबानी करने का सौभाग्य मिला, जो मेरे सबसे प्यारे लोगों में से एक हैं।'धुरंधर' के लिए आप पर बरस रहा प्यार देखकर बहुत अच्छा लगा। आपका आकर्षण आज भी वैसा ही है, और हर दौर में लोगों का आपके प्रति सम्मान भी उतना ही बना हुआ है। आप इसके पूरी तरह हकदार हैं। हमेशा आपके लिए शुभकामनाएं!
यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Box Office Worldwide: रणवीर सिंह की फिल्म ने रचा इतिहास, बनी 2026 की टॉप 10 ग्लोबल फिल्मों का हिस्सा
बीच की बॉन्डिंग भी देखने को मिल रही
इस पोस्ट को फैंस बहुत पसंद कर रहे है और साथ ही उनके बीच की बॉन्डिंग भी देखने को मिल रही है। फैंस कमेंट्स में लिख रहे हैं कि राजनीति और कला का यह मेल वाकई शानदार है। राजनीति और बॉलीवुड का यह मेल 'धुरंधर 2' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में और इजाफा कर सकता है।
धुरंधर 2 के बारे में
बता दें कि दिसंबर 2025 में रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर' में एक भारतीय खुफिया एजेंट की कहानी दिखाई गई है, जो पाकिस्तान में जाकर आतंकी नेटवर्क को खत्म करने की कोशिश करता है। वहीं 19 मार्च को इसका दूसरा पार्ट रिलीज हुआ, जिसमें कहानी और आगे बढ़ती है। जहां एजेंट बड़े खतरों का सामना करता है और 26/11 जैसे हमलों का बदला लेने की कोशिश करता है। इसमें संजय दत्त पाकिस्तान के एसपी असलम के किरदार से खूब सुर्खियां बटोर चुके है।