tea at Mumbai airport for Rs 10: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद Raghav Chadha ने मुंबई एयरपोर्ट पर सिर्फ 10 रुपये में चाय पीकर सबका ध्यान खींचा है। उन्होंने इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें वह चाय का बिल दिखाते हुए नजर आए। उन्होंने बताया कि यह चाय उन्हें “उड़ान यात्री कैफे” में मिली, जहां किफायती दरों पर खाने-पीने की सुविधा उपलब्ध है।
बोले राघव चड्ढा
राघव चड्ढा ने अपने पोस्ट में कहा कि फ्लाइट से पहले उन्होंने चाय पी और वहां मौजूद अन्य यात्रियों से भी बातचीत की। उनके अनुसार, यात्रियों ने इस सुविधा को सराहा और कहा कि यहां खाना-पीना जेब पर भारी नहीं पड़ता। उन्होंने इसे किफायती एयरपोर्ट सेवाओं का अच्छा उदाहरण बताया।
पहले भी उठा चुके हैं मुद्दा
राघव चड्ढा पहले भी संसद में एयरपोर्ट्स पर महंगे खाने-पीने के मुद्दे को उठा चुके हैं। उन्होंने कई बार यह मांग की थी कि यात्रियों को उचित कीमत पर भोजन उपलब्ध कराया जाए। उनका कहना रहा है कि एयरपोर्ट पर जरूरी चीजों के दाम इतने अधिक नहीं होने चाहिए कि आम आदमी के लिए मुश्किल हो जाए।
Visited the Udaan Yatri café at Mumbai Airport and had chai for just ₹10.
— Raghav Chadha (@raghav_chadha) March 30, 2026
Was flying to Delhi and wanted chai before the flight. Spoke to several travellers while I was there. All of them happy, all of them saying the same thing: Easy on the pocket, good service, value for… pic.twitter.com/wOelXZ2iZS
यह भी देखेंःअमेरिका ने ईरान पर जमीनी हमले की दी चेतावनी, हालात और बिगड़ने के संकेत
उड़ान यात्री कैफे की पहल
“उड़ान यात्री कैफे” केंद्र सरकार की एक पहल है, जिसे यात्रियों को सस्ती और अच्छी गुणवत्ता वाली खाद्य सुविधाएं देने के लिए शुरू किया गया है। इसका संचालन नागरिक उड्डयन मंत्रालय और एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा किया जा रहा है। इस योजना का मकसद एयरपोर्ट्स पर बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करना है।
मिडिल क्लास को मिली राहत
पहले एयरपोर्ट्स पर पानी, स्नैक्स और चाय-कॉफी काफी महंगे मिलते थे, जिससे मध्यम वर्ग के यात्रियों को परेशानी होती थी। “उड़ान यात्री कैफे” शुरू होने के बाद अब किफायती दरों पर भोजन उपलब्ध हो रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले समय में देश के अधिकांश बड़े एयरपोर्ट्स पर इस सुविधा को शुरू किया जाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका लाभ मिल सके।