.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D2187417d-077a-423f-bb87-3f81ddfa24b5&w=3840&q=75)
Raghuvanshi murder case: इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या ने पूरे देश को चौंका दिया था। हाल ही में मेघालय पुलिस ने इस हत्याकांड की 790 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि यह हत्या एक सुनियोजित साजिश का नतीजा थी। 11 मई 2025 को राजा रघुवंशी की शादी सोनम से हुई थी और शादी के कुछ ही दिन बाद दोनों हनीमून के लिए शिलांग और सोहरा पहुंचे थे। इसी दौरान 23 मई को सोनम और उसके प्रेमी राज कुशवाहा की प्लानिंग के तहत धारदार हथियारों से हमला कर राजा की हत्या कर दी गई और शव खाई में फेंक दिया गया। शव दो जून को बरामद हुआ।
पत्नी और प्रेमी बने मुख्य आरोपी
चार्जशीट में बताया गया है कि सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा हत्याकांड के मुख्य आरोपी हैं। शादी के बाद भी दोनों का संबंध जारी था और उन्होंने राजा की हत्या की कई बार कोशिश की थी। आखिरकार चौथी कोशिश में वे सफल हुए। इस मामले में सोनम और राज के साथ विशाल सिंह चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी का भी नाम सामने आया है। राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा कि सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए और उनकी मांग है कि आरोपियों को फांसी दी जाए।
आठ लोगों पर गिरे आरोप, गंभीर धाराओं में केस
एसआईटी की जांच में आठ लोगों को आरोपी बनाया गया है। इसमें हत्याकांड को अंजाम देने वाले तीन शूटरों के अलावा सिलोम जेम्स (प्रॉपर्टी डीलर), लोकेन्द्र तोमर (फ्लैट मालिक) और बलबीर अहिरवार (सिक्योरिटी गार्ड) शामिल हैं। सभी पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या), 238(ए) (साक्ष्य मिटाना) और 61(2) (आपराधिक साजिश) के तहत आरोप लगाए गए हैं। चार्जशीट दाखिल होने के बाद अब यह मामला अदालत में आगे बढ़ेगा और साजिश की परतें और साफ होंगी।