Rahu Gochar Lucky Zodiac Signs: ज्योतिष शास्त्र में राहु को रहस्यमयी ग्रह माना जाता है। मान्यता है कि राहु की चाल में बदलाव होने पर इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी रूप में दिखाई देता है। राहु को अचानक होने वाली घटनाओं, बदलाव और अनपेक्षित परिणामों का कारक माना जाता है। वर्तमान समय में राहु शतभिषा नक्षत्र में स्थित है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 2 अगस्त 2026 से राहु धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेगा। सावन के पवित्र महीने में मंगल के नक्षत्र धनिष्ठा में राहु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए शुभ परिणाम लेकर आ सकता है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान 4 राशि के जातकों को आर्थिक लाभ, करियर में सफलता और नए अवसर मिलने के योग बन सकते हैं।आइए जानते हैं कौन सी हैं ये भाग्यशाली राशियां।
मेष राशि
राहु का नक्षत्र परिवर्तन मेष राशि के जातकों के लिए शुभ परिणाम लेकर आ सकता है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने के संकेत हैं। अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं और लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना बन सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। इसके अलावा आय के साधनों में वृद्धि होने से जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ सकती हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए राहु का यह नक्षत्र गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। नौकरी और व्यापार से जुड़े मामलों में अच्छे परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है और पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है। निवेश से अचानक फायदा हो सकता है। साथ ही पुराने कर्ज या आर्थिक परेशानियों से राहत मिलने के संकेत दिखाई दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें: भोलेनाथ की कृपा चाहिए तो सावन में जरूर लगाएं ये भोग, हर मनोकामना होगी पूरी
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए राहु का नक्षत्र परिवर्तन सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। इस समय आर्थिक मामलों में मजबूती आने के योग हैं। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं और व्यापार करने वाले लोगों को कोई बड़ी डील या नया प्रोजेक्ट हासिल हो सकता है। आय में वृद्धि के साथ वेतन बढ़ने के भी संकेत हैं। वहीं, वाहन या घर खरीदने की इच्छा भी पूरी हो सकती है।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए राहु का यह बदलाव काफी शुभ माना जा रहा है। इस दौरान अचानक धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं और नौकरी से जुड़ी पुरानी परेशानियां दूर हो सकती हैं। जो लोग नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए समय अनुकूल रह सकता है। लंबे समय से रुका हुआ प्रमोशन मिलने की संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को भी अच्छा लाभ मिल सकता है और काम के सिलसिले में की गई यात्राएं फायदेमंद साबित हो सकती हैं।