Rahu Ketu Collection: अभिनेता वरुण शर्मा और पुलकित सम्राट स्टारर की शुक्रवार को रिलीज हुई नई फिल्म राहु केतु इन दिनों सिनेमाघरों में जारी है। बॉक्स ऑफिस पर खराब शुरुआत हासिल करने वाली इस मूवी की कमाई में रिलीज के तीसरे दिन सुधार देखने को मिला है। जिससे मूवी के मेकर्स को राहत की सांस आई होगी। फैमिली ऑडियंस और छोटे शहरों से मिल रही पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ ने फिल्म को मजबूती दी है। तो आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने तीन दिनों में कुल कितनी कमाई की है।
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
आपको बता दें कि राहु केतु फिल्म ने पहले दिन 1.10 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई 1.60 करोड़ रुपये थी और तीसरे दिन यानि रविवार को फिल्म ने 1.70 करोड़ रुपये की कमाई की, जो बीते दिनों में सबसे अधिक रहा है। कुल मिलाकर इस फिल्म ने अब तक 4.40 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म तीन दिन के भीतर 5 करोड़ के करीब ही पहुंच पाई है।
यह भी पढ़ें: Dhamaal 4 Release Date: अजय देवगन की ‘धमाल 4’ करेगी हंसी का धमाका, रिलीज डेट कंफर्म
फिल्म का बजट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राहु केतु का कुल बजट 25 करोड़ के करीब बताया जा रहा है। जिस तरह से फिलहाल ये मूवी कमाई कर रही है उसे देख कहा जा सकता है कि राहु केतु अपना बजट मुश्किल ही निकल पाएगी।
फिल्म की कास्ट
आपको बता दें कि यह फिल्म सिनेमाघरों में 16 जनवरी को रिलीज हुई थी, इस फिल्म का निर्देशन विपुल विग ने किया है। इस फिल्म में पुलकित और वरुण के अलावालिनी पांडे, चंकी पांडे, पीयूष मिश्रा, मनु ऋषि चड्ढा, अमित सियाल और सुमित गुलाटी भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म लेखक चूरू लाल की जादुई नोटबुक से जन्मे दो मज़ेदार किरदारों की कहानी है, जो धूर्त मीनु टैक्सी से नोटबुक वापस लेने के लिए एक यात्रा पर निकल पड़ते हैं।