
Rahul Gandhi Press Conference: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर से चुनाव आयोग पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर मतदान चोरी करवाने का आरोप है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को दावा किया कि विपक्ष के वोटरों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार‘लोकतंत्र की हत्या करने वालों’और ‘वोट चोरों’की रक्षा कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उन्हें ये सब जानकारी कहां से मिल रही है?
इलेक्शन कमीशन के अंदर से इनफॉर्मेशन आ रही
वोट डिलीट मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि अब चुनाव आयोग के लोग ही आकर उन्हें ये सब जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने कहा,‘एक रोचक बात आई कि इलेक्शन कमीशन के अंदर से हमें सहायता मिलनी शुरू हुई है. वे साफ बोल देता हूं. इलेक्शन कमीशन के अंदर से इनफॉर्मेशन आ रही है. पहले ऐसा नहीं हो रहा था. यह रुकेगा नहीं। राहुल गांधी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को इस तरह के लोगों को नहीं देना चाहिए।
कर्नाटक वोट चोरी मामले में चुनाव आयोग ने की FIR दर्ज
एक हफ्ते में निर्वाचन आयोग को कर्नाटक की सीआईडी के साथ पूरी जानकारी साझा करनी चाहिए. कांग्रेस नेता का आरोप है कि निर्वाचन आयोग की तरफ से फिलहाल किसी तरह की प्रतिक्रिया नही आई है. हालांकि, सूत्रों के अनुसार, कर्नाटक वोट चोरी मामले में चुनाव आयोग ने की एफआईआर दर्ज कराई है.