Rahul Gandhi Shared a Picture: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर छोले-भटूरे की तस्वीर साझा की। पोस्ट के साथ उन्होंने भारतीयों के खान-पान का जिक्र करते हुए मांसाहारी भोजन को लेकर भी अपनी राय रखी। राहुल गांधी की पोस्ट से संकेत मिलता है कि तस्वीर में दिख रहे छोले-भटूरे उनकी बहन और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने बनाए हैं। उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई।
राहुल ने खाने को लेकर कही बात
राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में भारतीयों की खान-पान की आदतों का जिक्र करते हुए लिखा कि बड़ी संख्या में भारतीय मांसाहारी भोजन करते हैं। उन्होंने भारतीय मांसाहारी व्यंजनों को स्वादिष्ट बताया और इसी के साथ अपनी बहन के बनाए छोले-भटूरे की भी तारीफ की। तस्वीर में छोले-भटूरे नजर आ रहे हैं, जिसे उन्होंने अपनी पोस्ट के साथ साझा किया।
अनवर इब्राहिम से भी मिले राहुल-प्रियंका
इससे पहले राहुल गांधी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच नाश्ते के दौरान बातचीत हुई। इस मुलाकात में प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद थीं। कांग्रेस की ओर से राहुल और प्रियंका की मलेशियाई प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की गईं। बातचीत में दोनों देशों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
यह भी देखेंःMaratha Reservation: मराठा आरक्षण पर फिर गरजे मनोज जरांगे, 15 सितंबर को मुंबई कूच का ऐलान
मोदी और अनवर इब्राहिम की भी हुई थी मुलाकात
राहुल गांधी और अनवर इब्राहिम की मुलाकात से एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मलेशियाई प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक की थी। BRICS सम्मेलन से इतर हुई इस बातचीत में दोनों नेताओं ने व्यापार, सेमीकंडक्टर, बुनियादी ढांचे और रक्षा सहित कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की थी। मलेशिया BRICS का साझेदार देश है और इसी वजह से अनवर इब्राहिम का भारत दौरा भी महत्वपूर्ण रहा।
BRICS मेहमानों को परोसा गया खास भारतीय खाना
BRICS सम्मेलन के पहले दिन भारत मंडपम में विदेशी मेहमानों के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया गया था। इसमें भारतीय खान-पान की विविधता को खास अंदाज में पेश किया गया। मेहमानों के लिए तैयार शाकाहारी मेन्यू में देश के अलग-अलग हिस्सों के पारंपरिक व्यंजन शामिल किए गए। स्टार्टर में खांडवी मिल-फॉय और खुंब गलौटी जैसे व्यंजन परोसे गए, जबकि मुख्य भोजन में पनीर लबाबदार, गुच्छी मार्मिक, मिलेट पुलाव, बीटरूट रायता और अलग-अलग तरह की रोटियां व नान शामिल रहे।