Om Birlas question: लोकसभा में उस समय हल्का लेकिन चर्चा का विषय बन गया जब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी हाथ में पट्टी बांधकर पहुंचे। जैसे ही वे बोलने के लिए खड़े हुए, स्पीकर ओम बिरला ने उनसे पूछा कि उनके हाथ में क्या हुआ है। इस पर राहुल गांधी ने संक्षिप्त जवाब देते हुए कहा कि उनके अंगूठे में चोट लग गई है।
सदन में दिखा हल्का पल
राहुल गांधी के हाथ में पट्टी देखकर सदन में कुछ क्षणों के लिए माहौल हल्का हो गया। स्पीकर के सवाल और राहुल के सीधे जवाब ने चर्चा का विषय बना दिया, हालांकि इसके बाद सदन की कार्यवाही गंभीर बहस की ओर बढ़ गई।
सरकार को घेरा
इसके बाद राहुल गांधी ने महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों पर सरकार को घेरते हुए कहा कि यह वास्तविक महिला सशक्तीकरण का बिल नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके जरिए चुनावी समीकरणों को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है।
यह भी देखेंःलोकसभा में आज निर्णायक बहस: महिला आरक्षण पर राहुल गांधी का भाषण, वोटिंग से पहले गरमाई सियासत
चुनावी मानचित्र बदलने का आरोप
राहुल गांधी ने कहा कि मौजूदा प्रस्ताव देश के चुनावी मानचित्र को बदलने का प्रयास है। उन्होंने इसे महिलाओं के नाम पर लाया गया कदम बताया और कहा कि इसका असली उद्देश्य कुछ और है। साथ ही उन्होंने जाति जनगणना को नजरअंदाज करने का मुद्दा भी उठाया।
क्षेत्रीय संतुलन पर भी उठाए सवाल
अपने भाषण में राहुल गांधी ने दक्षिण भारत, छोटे राज्यों और पूर्वोत्तर के राज्यों का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी राजनीतिक ताकत कमजोर करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विपक्ष इन मुद्दों पर मजबूती से खड़ा रहेगा।