
Meerut News: कौन कहता है शहर के कबाड़ी बाजार में देह व्यापार के कोठे बंद हो गए है। इसका जीता नमूना गुरूवार को उस समय दिखाई दिया। जब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को की गयी शिकायत के बाद दिल्ली की एक एनजीओ द्वारा ब्रहमपुरी पुलिस के साथ कबाड़ी बाजार में पांच कोठों पर जब छापा मार तो सारी पोल खुल गयी। छापेमारी में 21 अलग-अलग राज्यों की युवतियों को देह व्यापार करते गिरफ्तार किया गया। छापेमारी के दौरान कोठा संचालिकाओं भी हिरासत में लिया गया है। सभी युवतियों को पुलिस सुरक्षा के बीच पुलिस लाइन भेजा गया है। जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।
बंद कोठे पर हो रहा था देह व्यापार
छापेमारी गुरुवार की शाम को चार बजे आरंभ हुई। राष्ट्रीय मानवाधिकार के डायरेक्टर प्रियंका कानूनगो से किसी ने शिकायत की गयी कि मेरठ के कबाड़ी बाजार में बंद कोठों पर देह व्यापार कराया जा रहा है। जिसमें काफी लड़कियां नाबालिग है। जिस पर उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए एनजीओ मिशन मुक्ति फाउंडेशन को इस काम के लिए लगाया। जिस पर एनओजी के डायरेक्टर विरेन्द्र कुमार टीम के साथ मेरठ पहुंचे। उन्होंने एसएसपी विपिन ताडा से मुलाकात की। छापेमारी को पूरी तरह गोपनीयता रखते हुए। टीम के एक सदस्य को ग्राहक के रूप में कोठों पर भेजा गया। पुख्ता जानकारी मिलने के बाद टीम ने एक साथ राधा ,लता व एक अन्य कोठे पर छापेमारी की गयी। छापा लगते ही वहां पर हड़कंप मच गया।
युवतियों से पूछताछ जारी
छापेमारी के दौरान 21 युवतियों को देह व्यापार करते हुए गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने राधा, लता को भी हिरासत में लिया। सवाल उठता है। जब हाईकोर्ट ने कबाडी बाजार में कोठे को बंद करा दिया था तो किसकी देखरेख में कोठे पर देह व्यापार किया जा रहा है। इसमें ब्रहमपुरी पुलिस पूरी तरह से संदेह के घेरे में है। एसओ ब्रहमपुरी पर इस मामले में गाज गिर सकती है। फिलहाल अभी पुलिस पकड़ी गयी युवतियों से पूछताछ करने में जुटी है।