Railway Boarding Rules : ट्रेन में कंफर्म टिकट मिल जाना यात्रियों के लिए राहत की बात होती है, लेकिन अगर आप अपने तय बोर्डिंग स्टेशन से ट्रेन में नहीं चढ़ते हैं तो आपकी सीट को लेकर परेशानी खड़ी हो सकती है। कई यात्री समय बचाने या किसी निजी कारण से तय स्टेशन के बजाय आगे के स्टेशन से ट्रेन पकड़ने का फैसला करते हैं। ऐसे में रेलवे के नियमों की जानकारी होना बेहद जरूरी है। अगर यात्री अपने निर्धारित बोर्डिंग स्टेशन से ट्रेन में नहीं चढ़ता और रेलवे को भी इस बदलाव की जानकारी नहीं देता, तो TTE कुछ परिस्थितियों में उसकी सीट को खाली मान सकता है। इसके बाद उस सीट को दूसरे पात्र यात्री को दिया जा सकता है।
दो स्टेशन तक मिल सकता है मौका
रेलवे के नियमों के मुताबिक, निर्धारित बोर्डिंग स्टेशन से यात्री के ट्रेन में सवार नहीं होने पर TTE तुरंत उसकी सीट किसी और को नहीं देता। यात्री को अगले दो स्टेशनों तक ट्रेन में पहुंचने का मौका मिलता है। अगर वह इन दो स्टेशनों तक भी ट्रेन में नहीं पहुंचता है, तो सीट को दूसरे यात्री को अलॉट किया जा सकता है। यही वजह है कि अगर किसी यात्री की ट्रेन तय स्टेशन से छूट गई है और वह अगले स्टेशन से ट्रेन पकड़ने की योजना बना रहा है, तो उसे इस नियम का ध्यान रखना चाहिए। बिना सूचना के देर करने पर कंफर्म सीट गंवाने की स्थिति बन सकती है।
ये भी पढ़ें : सितंबर से Delhi में महंगी होगी बिजली, 10% से ऊपर लगेगा अतिरिक्त सरचार्ज, इन उपभोक्ताओं को राहत
RAC और वेटिंग यात्री को लाभ
खाली पड़ी कंफर्म सीट को जरूरत के अनुसार RAC, वेटिंग लिस्ट या अन्य पात्र यात्री को दिया जा सकता है। रेलवे की यह व्यवस्था इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि कई बार यात्री टिकट बुक करने के बाद यात्रा नहीं करते, लेकिन टिकट कैंसिल भी नहीं कराते। इससे सीट खाली रह जाती है और दूसरे यात्रियों को उसका लाभ नहीं मिल पाता। इसलिए सिर्फ टिकट कंफर्म होने के आधार पर यह मान लेना सही नहीं है कि सीट पूरी यात्रा के दौरान सुरक्षित रहेगी, खासकर तब जब यात्री अपने निर्धारित बोर्डिंग स्टेशन से ट्रेन में नहीं चढ़ रहा हो।
बदल सकते हैं बोर्डिंग स्टेशन
अगर यात्रा से पहले ही यह तय हो गया है कि ट्रेन किसी दूसरे स्टेशन से पकड़नी है, तो यात्री अपनी बोर्डिंग स्टेशन की जानकारी बदल सकता है। ऐसा करने पर रेलवे के रिकॉर्ड में नया बोर्डिंग स्टेशन दर्ज हो जाता है और TTE को भी यात्री के सफर की जानकारी रहती है।