
RRB NTPC Vacancy 2025: आरआरबी की ओर से एनटीपीसी ग्रेजुएट एवं अंडर ग्रेजुएट लेवल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक इस नई भर्ती के माध्यम से कुल 8875 पदों पर नियुक्तियां की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
8,875 पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के तहत कुल 8,875 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्तियां की जाएंगी। जिसमें स्टेशन मास्टर, गुड्स गार्ड, कमर्शियल क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क, जूनियर टाइपिस्ट, ट्रेन्स क्लर्क, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, ट्रैफिक असिस्टेंट जैसे कई पद शामिल हैं।
एनटीपीसी ग्रेजुएट
स्टेशन मास्टर: 615 पद
गुड्स ट्रेन मैनेजर: 3423 पद
ट्रैफिक असिस्टेंट (मेट्रो रेलवे): 59 पद
चीफ कॉमर्शियल/ टिकट सुपरवाइजर: 161 पद
जूनियर अकाउंट्स/ टाइपिस्ट: 921 पद
सीनियर क्लर्क/ टाइपिस्ट: 638 पद
एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट
ट्रेन क्लर्क: 77 पद
कॉमर्शियल/ टिकट क्लर्क: 2424 पद
अकाउंट्स क्लर्क/ टाइपिस्ट: 394 पद
जूनियर क्लर्क/ टाइपिस्ट: 163 पद
आवेदन के लिए आयुसीमा
अंडर ग्रेजुएट के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 30 साल होनी चाहिए। तो वहीं ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 33 साल है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग और पूर्व सैनिकों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग (7th CPC) के अनुसार वेतन मिलेगा। इसके साथ-साथ रेलवे द्वारा भत्ते और अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग (7th CPC) के अनुसार वेतन मिलेगा। इसके साथ-साथ रेलवे द्वारा भत्ते और अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।