
RRB JE Recruitment 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर, डिपो मेटेरियल सुपरिटेंडेंट और केमिकल मेटलर्जिकल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 2570 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 अक्टूबर, 2025 से शुरू हो जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbguwahati.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
कितनी मिलेगी सैलरी
आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी और आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2025 तय की गई है। यह फॉर्म सिर्फ ऑनलाइन मोड में ही भरा जाएगा। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 35,400 रुपये प्रदान किए जाएंगे।
आवेदन के लिए आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं आरश्रित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट मिलेगी।
ऐसे कर सकेंगे आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbguwahati.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद अप्लाई लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 3. अब लॉगिन कर आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
STEP 4. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।