RRB NTPC CBT 2 Result 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से एनटीपीसी ग्रेजुएट सीबीटी-2 परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार सीबीटी-2 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट .rrbcdg.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। परिणाम के साथ ही कटऑफ भी चेक कर सकते हैं। सीबीटी-2 परीक्षा का आयोजन 13 अक्तूबर 2025 को किया गया था। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
STEP 1. सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद “NTPC Graduate CEN 05/2024 Result” लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट पीडीएफ ओपन हो जाएगा।
STEP 4. अब आप इसे डाउनलोड कर अपना रोल नंबर सर्च कर सकते हैं।
STEP 5. सफल अभ्यर्थियों के नंबर पीडीएफ में है।
आगे की प्रक्रिया
आपको बता दें कि सीबीटी-2 परीक्षा में सफल घोषित उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के अगले चरण डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में शामिल होंगे। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आगे के भर्ती चरणों से संबंधित अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
इस दिन हुई थी परीक्षा
बता दें कि सीबीटी-2 परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 13 अक्तूबर 2025 को किया गया था। इस भर्ती अभियान के तहत रेलवे द्वारा स्टेशन मास्टर, गुड्स गार्ड, सीनियर क्लर्क/कम टाइपिस्ट, जूनियर अकाउंट असिस्टेंट और अन्य कुल 8,113 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।