RRB NTPC UG CBT 2 Date: रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट भर्ती सीबीटी 2 परीक्षा के लिए डेट की घोषणा कर दी गई है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक परीक्षा का आयोजन 20 दिसंबर 2025 को करवाया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने सीबीटी 1 परीक्षा सफलतापूर्वक पास की है, वे अब सीबीटी 2 परीक्षा में शामिल होंगे। एग्जाम शेड्यूल बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए अपना आधार अनलॉक करना होगा।
कब जारी होगी सिटी इंटीमेशन स्लिप
आपको बता दें कि रेलवे बोर्ड की ओर से दूसरे चरण की परीक्षा का आयोजन देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 20 दिसंबर 2025 को करवाया जाएगा। वहीं परीक्षा के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप परीक्षा तिथि से 10 दिन पूर्व ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। जिससे उम्मीदवार परीक्षा शहर की जानकारी हासिल कर सकेंगे और यात्रा की तैयारी कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें: UP LT Grade Admit Card 2025: यूपीपीएससी एलटी ग्रेड टीचर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
कब जारी होंगे एडमिट कार्ड
वहीं एडमिट कार्ड की बात करें, तो सीबीटी 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पूर्व जारी किए जाएंगे। ऑफलाइन- डाक आदि के माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजे जाएंगे बल्कि एडमिट कार्ड भी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे, जिसे उम्मीदवार आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें कि परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ-साथ एक वैलिड फोटो आईडी ले जाना अनिवार्य है, बिना फोटो आईडी और एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा।
इतने पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 3445 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जिसमें कमर्शियल कम टिकट क्लर्क के 2022 पद, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के 990 पद, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट के 361 पद, ट्रेन्स क्लर्क के 72 पद और जूनियर टाइम कीपर के पद शामिल है।