SECR Recruitment 2026: रेलवे में काम करने की सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जी हां दरअसल, साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के जरिए 1100 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 11 जून तय की गई है।
इन पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान में कुल 1191 पद जारी किए गए हैं। जिसमें अलग-अलग ट्रेड के लिए अलग-अलग रिक्तियां निर्धारित की गई हैं। सबसे अधिक पद COPA, Fitter, Electrician और Wireman ट्रेड के लिए जारी किए गए हैं। इसके अलावा कारपेंटर, वेल्डर, पेंटर, आरएसी मैकेनिक, स्टेनोग्राफर, डीजल मैकेनिक समेत कई अन्य ट्रेड शामिल हैं।
आवेदन कैसे करें?
1. सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल www.apprenticeshipindia.gov.in पर जाएं।
2. इसके बाद नए यूजर्स को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा और लॉगिन ID बनानी होगी।
3. इसके बाद अपनी योग्यता के अनुसार ट्रेड चुनकर ‘Apply’ बटन पर क्लिक करें।
4. फिर अपने जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
5. आखिर में फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।
यह भी पढ़ें: UPSSSC Recruitment 2026: यूपीएसएसएससी ने गन्ना पर्यवेक्षक के 1100+ पदों पर निकाली भर्ती, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन
आयु सीमा और योग्यता
वहीं आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम 15 साल और अधिकतम 24 साल तय की गई है। आयु की गणना 11 जून 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं परीक्षा पास होना जरूरी है। इसके साथ संबंधित ट्रेड में ITI प्रमाणपत्र होना चाहिए।
मिलेगा स्टाइपेंड
चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष की प्रशिक्षण अवधि पूरी करनी होगी। प्रशिक्षण के दौरान उम्मीदवारों को राज्य सरकार के निर्धारित नियमों के अनुसार स्टाइपेंड दिया जाएगा।