Railway Vacancy 2026: रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जी हां दरअसल साउथ सेंट्रल रेलवे (SCR) का रेलवे रिक्रूटमेंट सेल सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, पर्सनल डिपार्टमेंट और एस एंड टी विभागों के लिए योग्य कैंडिडेट्स को भर्ती कर रहा है। इस भर्ती अभियान के जरिए कई ट्रेड्स में 2801 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार scr.onlineregister.org.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 11 अप्रैल तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले साउथ सेंट्रल रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट scr.onlineregister.org.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
इन पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 2801 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें एससी मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, पेंटर, वेल्डर समेत 13 ट्रेड्स को भरा जाएगा। वहीं, इसमें चयनित उम्मीदवारों को स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: UP Sarkari Naukri 2026: उत्तर प्रदेश में असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे कर सकेंगे आवेदन
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं परीक्षा या इससे समकक्ष परीक्षा (10+2) पद्धति के तहत न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ जिस भी ट्रेड में अप्रेंटिसशिप करना चाहते हैं, उसमें NCVT/SCVT द्वारा मान्यता प्राप्त आईटीआई सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।
आयु सीमा
वहीं आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष तय की गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।