RRB ALP New Vacancy 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। जी हां दरअसल, रेल मंत्रालय ने 11 हजार से अधिक असिस्टेंट लोको पायलट के पदों पर नई भर्ती का रास्ता साफ कर दिया है। एएलपी की इस भर्ती को मंजूरी मिल गई है। साथ ही आरआरबी ने असिस्टेंट पायलट की जोन वाइज रिक्तियों की जानकारी भी दे दी है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी।
इस जोन में सबसे ज्यादा पद
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए 11 हजार से अधिक पदों को भरा जाएगा। इसमें सबसे ज्यादा पद 1625 ईस्ट कोस्ट रेलवे में है। इसके बाद साउथ ईस्टर्न रेलवे में 1531 पद, सेंट्रल रेलवे में 1400 पद हैं। सभी को मिलाकर 11,127 पदों पर नया नोटिफिकेशन 2026 में जारी किया जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन (10वीं)/एसएसएलसी प्लस NCVT/SCVT के मान्यता प्राप्त संस्थानों से फिटर, इलेक्ट्रीशियन, इंस्टूमेंट मैकेनिक, मिलराइट/मेटेंनेस मैकेनिक, मैकेनिक (रेडियो और टीवी), इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, मैकेनिक (मोटर वाहन), वायरमैन, ट्रैक्टर मैकेनिक, आर्मेचर और कॉइल वाइंडर, मैकेनिक (डीजल)स हीट इंजन, टर्नर, मशीनिस्ट, रेफ्रिजरेशनस और एयर कंडीशनिंग मैकेनिक के ट्रेडों में आईटीआई या मैट्रिकुलेशन/ एसएसएलसी प्लस ट्रेडों अप्रेंटिसशिप की हो।
आयु सीमा
वहीं आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 30 साल होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। इसके लिए आपको अपनी कैटेगिरी सर्टिफिकेट आवेदन के समय लगाना होगा।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा, सबसे पहले सीबीटी 1 परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवार सीबीटी 2 परीक्षा में शामिल होंगे। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन, मेडिकल टेस्ट आदि के लिए बुलाया जाएगा। दोनों सीबीटी में निगेटिव मार्किंग लागू होगी। परीक्षा कई शिफ्टों में आयोजित होगी। ऐसे में रिजल्ट में नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया भी लागू होगी।
कितनी मिलेगी सैलरी
सहायक लोको पायलट के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन स्तर के मुताबिक लेवल-2 पर 19900/- रुपये प्रति माह प्रारंभिक सैलरी मिलेगी। इसके अलावा अन्य तरह के वेतन भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी।