RCF Apprentice Recruitment 2025: अगर आप रेलवे में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए सुनहरा मौका है। दरअसल, पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्ट्री ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए 500 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले RCF कपूरथला की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. अपनी सारी जानकारी और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
STEP 5. अंत में फीस का जमा कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
फॉर्म भरने की अंतिम तारीख
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 550 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू हो चुकी है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 7 जनवरी 2026 है। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट बेस, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर किया जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना अनिवार्य है। ध्यान रहे कि 10वीं में आपके कम से कम 50% नंबर होने चाहिए। इसके साथ ही जिस ट्रेड (जैसे फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन आदि) के लिए आप फॉर्म भर रहे हैं, उसमें आपके पास मान्यता प्राप्त संस्थान से ITI का सर्टिफिकेट होना जरूरी है। वहीं आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 साल और अधिकतम आयु 24 साल तय की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के मुताबिक आरक्षित वर्गों को छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क
वहीं आवेदन शुल्क की बात करें, तो सामान्य या ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपये फीस जमा करनी होगी। वहीं, अगर आप एससी, एसटी, दिव्यांग या महिला उम्मीदवार हैं तो आपको एक रुपया भी खर्च नहीं करना है आपके लिए आवेदन पूरी तरह फ्री है।