.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3Df126d950-41fa-4013-9f1e-11a5b7fd39f0&w=3840&q=75)
RRB NTPC Recruitment 2025: रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी ग्रेजुएट लेवल के 5800 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 20 नवंबर तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद RRB NTPC Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
STEP 5. यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
STEP 6. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
इन पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 5800 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें स्टेशन मास्टर, ट्रैफिक असिस्टेंट, गुड्स ट्रेन मैनेजर, चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर, सीनियर क्लर्क और जूनियर अकाउंट असिस्टें के पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। यहां पदानुसार अलग अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। वहीं, आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
इन पदों पर आवेदन करने के लिए एससी/एसटी/एक्स सर्विसमैन, पीडबल्यूबीडी, महिला, ट्रांसजेंडर, माइनोरिटीज या ईबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा और अन्य सभी वर्गों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।