IMD aleart: मानसूनी सीज़न इस वर्ष देशभर के लिए बेहद लाभकारी साबित हुआ। कई प्रदेशों में अपेक्षा से कहीं अधिक बारिश दर्ज की गई, जिसके कारण नदियाँ, तालाब और बांध लगभग पूरी क्षमताओं तक भर गए। अच्छी बारिश की वजह से तापमान भी सामान्य से कम रहा और मौसम काफी सुहावना बना रहा। अब जबकि कई राज्यों में सर्दी धीरे-धीरे दस्तक दे चुकी है, वहीं कुछ हिस्सों में बारिश का दौर अभी भी थमा नहीं है। इसी बीच साइक्लोन Ditwah के प्रभाव से मौसम ने अचानक करवट बदली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 1 और 2 दिसंबर के लिए कई राज्यों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है।
केरल में मौसम का हाल
इस वर्ष की तरह केरल ने मानसून का स्वागत सबसे पहले किया था और फिलहाल भी राज्य में बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। चक्रवाती प्रभाव के चलते एक बार फिर मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। IMD की चेतावनी के अनुसार 1 और 2 दिसंबर को केरल के कुछ जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
तमिलनाडु में बढ़ेगी बारिश व हवा की रफ्तार
तमिलनाडु में भी मानसून ने पूरे सीज़न जोरदार प्रदर्शन किया और वर्तमान में भी वर्षा जारी है। नया सिस्टम बनते ही यहां भी मौसम बदल गया है। विभाग के मुताबिक 1 और 2 दिसंबर को तमिलनाडु के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। साथ ही गरज–चमक के साथ 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।
इन राज्यों में भी जारी रहेगा बारिश का दौर
IMD ने दक्षिणी और तटीय क्षेत्रों के कुछ और राज्यों में भी भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। 1 और 2 दिसंबर को तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, अंडमान-निकोबार, माहे, पुडुचेरी, यनम और रायलसीमा क्षेत्रों में प्रचंड बारिश के साथ बिजली गिरने तथा तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।
राजस्थान और दिल्ली में लौटेगी ठंड
जहाँ दक्षिण भारत में बारिश बढ़ रही है, वहीं उत्तर भारत में ठंड ने अपनी उपस्थिति दर्ज करानी शुरू कर दी है। राजस्थान और दिल्ली में मानसून के बाद भी कुछ दिनों तक हल्की बारिश हुई थी, लेकिन अब तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि 1 और 2 दिसंबर को दिल्ली और राजस्थान में सुबह तथा देर रात के समय शीत लहर चल सकती है, जिससे ठिठुरन और बढ़ेगी।