Weather Update: दिल्ली एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में मानसून ने पैर पैसार दिये हैं. यूपी उत्तराखंड, राजस्थान सहित कई राज्यों में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश रही है. जिसके चलते कुछ स्थानों पर छोटे बच्चों के स्कूलों की छुट्टियां भी करनी पड़ी. वहीं पश्चिमी यूपी के तराई जिलों सहारनपुर, शामली, बरेली, पीलीभीत समेत और उत्तराखंड और दिल्ली एनसीआर से सटे कुल 16 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. साथ ही 47 जिलों में गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है...
राजस्थान में भी अलर्ट
मौसम विभाग ने आज सोमवार 7 जुलाई को राजस्थान के 15 जिलों मे येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अलवर, दौसा, अजमेर, बूंदी, बीकानेर, डूंगरपुर, भीलवाड़ा झूंझूनु, कोटा, टोंक, भरतपुर, नागौर, धौलपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों के अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश, आकाशीय बिजली के साथ कहीं कहीं 20-30 KMPH की गति से हवा चलने की प्रबल संभावना है।
पूर्वी राजस्थान में कल से भारी बारिश का अलर्ट
राज्य में एक बार फिर पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केन्द्र के अनुसार 8 जुलाई से पूर्वी राजस्थान के जिलों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम केन्द्र के अनुसार भरतपुर, जयपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में आगामी 2-3 दिन मध्यम से तेज व कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। बीकानेर संभाग के कुछ भागों में मध्यम दर्जे की बारिश आगामी 2-3 दिन होने की संभावना है।
यहां भी सक्रिय होगा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, विदर्भ, मराठवाड़ा में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. उत्तर पंजाब, उत्तर हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ पूर्वी गुजरात, केरल, पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह के उत्तरी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना भी मौसम विभाग की ओर से जताई गई है. पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. कोंकण और गोवा व तटीय कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है.
दिल्ली: मानसून के तेज होने के कारण और अधिक बारिश की संभावना
दिल्ली में रविवार को मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है तथा तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. एक्स पर इंडियामेटस्काई हैंडल चलाने वाले ऐश्वर्या तिवारी ने कहा, "राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में छिटपुट रूप से बारिश शुरू हो गई है, लेकिन शनिवार से गतिविधियां बढ़ेंगी और 6-8 जुलाई के बीच चरम पर रहने की उम्मीद है, क्योंकि मानसून अक्ष रेखा राजधानी के करीब रहेगी.