Rain Alert: इन दिनों गर्मी पूरे उत्तर भारत में चरम पर है. दिल्ली एनसीआर का तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक क्रॅास कर गया है.. लेकिन मौसम विभाग ने 7 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन राज्यों में आंधी के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है. जिसके चलते लोगों को घरों में कैद होने की सलाह दी है. साथ ही राशन पानी भरने की सलाह दी है. आईएमडी के अनुसार, इन इलाकों में गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश, बिजली गिरने और 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी..
इन राज्यों के लिए जारी हुआ अलर्ट
मध्य प्रदेश के धार, बड़वानी, खरगोन, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट जिलों में तेज़ मौसम गतिविधि होने की संभावना है. इसके अलावा छत्तीसगढ़ के मुंगेली, कबीरधाम, बेमेतरा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, कांकेर और नारायणपुर में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है.. साथ ही महाराष्ट्र में गोंदिया, भंडारा, चंद्रपुर, वर्धा और नांदेड़ जैसे जिले प्रभावित हो सकते हैं। दक्षिण भारत की बात करें तो कर्नाटक के बैंगलोर शहरी, ग्रामीण और रामनगर जिले अलर्ट की ज़द में हैं। तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई, विल्लुपुरम, कुड्डालोर, तंजावुर, तिरुवरुर, कन्याकुमारी और थेनी सहित कई जिलों में मौसम और बिगड़ने का अनुमान है।
जनता से सावधानी बरतने की अपील
मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन ने लोगों से घर के भीतर रहने, कमज़ोर ढांचों या पेड़ों के नीचे शरण न लेने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। यात्रियों को बाहर निकलने से पहले सड़क की स्थिति और यातायात जानकारी की जांच करने की सलाह दी गई है, क्योंकि तेज़ बारिश के कारण जलभराव और फिसलन से खतरा बढ़ सकता है। यही नहीं बारिश की वजह से रास्ते भी चौक हो सकते हैं. जिससे आवागमन में परेशानी आ सकती है..