
छपरा में भारी बारिश के कारण रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का सोमवार को प्रस्तावित चुनावी कार्यक्रम पूरी तरह से रद्द करना पड़ा. उनका कार्यक्रम छपरा विधानसभा क्षेत्र में था। फकुली गांव में भाजपा प्रत्याशी छोटी कुमारी का समर्थन करने वे आने वाले थे, लेकिन कार्यक्रम से दो घंटे पहले तेज बारिश ने खेल बिगाड़ दिया। इससे पूरा मैदान और हेलीपैड कीचड़ से सन गया।
सुरक्षा कारणों से कार्यक्रम स्थगित
मौसम खराब होने के कारण हेलीकॉप्टर को उड़ने और उतरने में समस्या का सामना करना पड़ा। उसे उतरने की अनुमति नहीं दी गई। सुरक्षा कारणों से इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया. वहीं जिस मैदान में सभा की तैयारी हुई, वहां जमीन काफी गीली हो गई। लोगों के बैठने या खड़े होने की जगह नहीं मिली।
ये भी पढ़ें: PM Modi के तोहफे से जुड़ी बड़ी खबर, अब आयोग की सिफारिशों पर हो रहा विचार, पढ़ें एक क्लिक में
अस्थायी हेलीपैड पर रक्षा मंत्री का हेलीकॉप्टर आना था
बारिश के कारण जिस अस्थायी हेलीपैड पर रक्षा मंत्री का हेलीकॉप्टर आना था। यहां पर पानी भर गया। इस दौरा हालात से निपटने के लिए लगाए गए फायर ब्रिगेड वाहन और एम्बुलेंस कीचड़ में फंस गए। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने कर्मियों को गाड़ी निकालने के काफी परेेशान होना पड़ा। पानी निकालने और धक्का लगाने के बार ही वाहन बाहर निकाले गए। भारी बरसात के कारण हेलीपैड कीचड़ से भर गया।
मोंथा साइक्लोन की वजह से लगातार बरसात जारी
भाजपा सारण जिला पूर्वी के जिला महामंत्री धर्मेंद्र साह ने जानकारी दी कि मोंथा साइक्लोन की वजह से लगातार बरसात जारी थी। इस कारण हेलीकॉप्टर उड़ान की इजाजत नहीं दी गई। इसके साथ ही, जैसे ही नया कार्यक्रम तय किया जाएगा। इसकी जानकारी तुरंत दी जाएगी।