पहले वनडे में 17 रन से रोमांचक जीत हासिल करने के बाद भारत अब रायपुर में सीरीज पर कब्जा जमाने उतरेगा। रांची में विराट कोहली के धमाकेदार 52वें शतक की बदौलत भारत ने 349 रन बनाए थे। 350 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका शुरू में हिल गई रिकेल्टन और डिकॉक दोनों बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। पांचवें ओवर में मार्करम आउट हुए और लगा मैच एकतरफा होगा, लेकिन मिडिल ऑर्डर ने मैच को आखिरी ओवर तक खींचकर रोमांच बढ़ा दिया। अब जब सीरीज 1-0 पर है, रायपुर में भारत का मकसद रहेगा कि मुकाबला खत्म कर दिया जाए।
टीम इंडिया बदलाव करेगी या नहीं?
भारतीय टीम पहले मैच की प्लेइंग-11 में बड़ा बदलाव करने के मूड में नहीं दिखती। ऋषभ पंत अभी भी विकल्प हैं, लेकिन संभावना यही है कि ऋतुराज गायकवाड़ को एक मैच की विफलता के बाद बाहर नहीं किया जाएगा। टीम में नजरें होंगी तेज गेंदबाज हर्षित राणा पर, जिन्होंने रांची में नए गेंद से दो विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया था। राणा की स्विंग और शुरुआती स्पेल भारत के लिए एक्स-फैक्टर साबित हो सकता है। वहीं कुलदीप, अर्शदीप और प्रसिद्ध पर भी जिम्मेदारी होगी कि दक्षिण अफ्रीका को शुरुआत से दबाव में रखें।
प्रोटियाज़ की वापसी की तैयारी
दक्षिण अफ्रीका पहले मैच में हार जरूर गई, लेकिन मार्को यानसेन और बॉश की काउंटर अटैक ने टीम इंडिया को खूब परेशान किया। यानसेन की 39 गेंद में 70 रन की तूफानी पारी ने मैच का पूरा मोमेंटम बदल दिया था। दूसरे वनडे में कप्तान तेंबा बावुमा और स्पिनर केशव महाराज दोनों की वापसी तय मानी जा रही है, जिससे टीम को मजबूती मिलेगी। दक्षिण अफ्रीका के लिए क्विंटन डिकॉक सबसे बड़ा नाम हैं—पहले मैच में 0 पर आउट होने के बाद वह इस मैच में बड़ा स्कोर बनाकर जवाब देना चाहेंगे।
इसे भी पढ़ें : Saharanpur की शादी में मचा बवाल, दूल्हे की पूर्व प्रेमिका की एंट्री से थमा मंडप, फिर जो हुआ उसने सभी को दहला दिया!
मैच का टाइम, लाइव स्ट्रीमिंग और प्लेइंग-11
रायपुर का ये मुकाबला सीरीज को तय करेगा और दोनों टीमें अपनी बेस्ट इलेवन लेकर उतर सकती हैं। भारत की संभावित XI में रोहित, यशस्वी, कोहली, राहुल, जडेजा, कुलदीप और राणा जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल होंगे। दक्षिण अफ्रीका की टीम डिकॉक, बावुमा, मार्करम और यानसेन के साथ मजबूत नजर आएगी। मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर और स्ट्रीमिंग JioHotstar पर होगी। यह वनडे सिर्फ मैच नहीं, बल्कि 2025 वर्ल्ड कप की तैयारी की एक बड़ी कड़ी भी है।