Saturday Box Office Collection: भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इस शनिवार फिल्मों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। मराठी सिनेमा की बहुचर्चित फिल्म 'राजा शिवाजी' ने अपनी पकड़ मजबूत करते हुए शानदार प्रदर्शन जारी रखा, तो वहीं दूसरी ओर 'पैट्रियट' और भूत बंगला ने भी अपनी कमाई में अच्छी बढ़त दर्ज की है। वीकेंड की छुट्टी का फायदा दोनों ही फिल्मों को मिलता दिख रहा है। तो आइए जानते हैं शनिवार को बॉक्स ऑफिस किस फिल्म ने बाजी मारी।
'राजा शिवाजी'
रिलीज के बाद से ही चर्चा में बनी रही 'राजा शिवाजी' ने शनिवार को सिनेमाघरों में भारी भीड़ जुटाई। Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन 10.55 करोड़ का कलेक्शन किया। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 21.90 करोड़ हो गया है। फिल्म ने पहले दिन 11.35 करोड़ कमाए थे। इस फिल्म को रितेश देशमुख ने डायरेक्ट किया है।
'पैट्रियट'
शनिवार का दिन 'पैट्रियट' के लिए भी काफी उम्मीदों भरा रहा। फिल्म ने शुक्रवार की तुलना में शनिवार को काफी बेहतर आंकड़े पेश किए हैं। फिल्म ने दूसरे दिन 6.15 करोड़ का कलेक्शन किया। पहले दिन फिल्म ने 10 करोड़ कमाए थे। फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन 18.72 करोड़ और इंडिया में नेट 16.15 करोड़ कलेक्शन हो गया है। फिल्म में मोहनलाल और ममूटी जैसे सुपरस्टार हैं।
'भूत बंगला'
अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी 'भूत बंगला' अपने तीसरे हफ्ते में भी टिकी हुई है और शनिवार को इसने बड़ी छलांग लगाई। फिल्म ने शनिवार को 4.35 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म ने टोटल 137 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म ने गॉस 162.73 करोड़ कमाए। फिल्म को प्रियदर्शन ने बनाया है। वहीं फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं।
'एक दिन'
आमिर खान प्रोडक्शंस 'एक दिन' फिल्म को शनिवार की छुट्टी का खास फायदा नहीं मिला। फिल्म ने दूसरे दिन 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। बता दें, फिल्म ने पहले दिन 1.15 करोड़ का बिजनेस किया था। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 2.15 करोड़ हो गया है। फिल्म में जुनैद खान और साई पल्लवी लीड रोल में हैं।