Raja Shivaji Box Office Day 4: रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। महाराष्ट्र दिवस के मौके पर रिलीज हुई ये फिल्म अपने पहले वर्किंग मंडे यानि रिलीज के चौथे दिन भी अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है। वीकेंड पर भी ये फिल्म सिनेमाघरों में छाई रही। तो आइए जानते हैं इस फिल्म ने अपने पहले मंडे को कितना कलेक्शन किया।
पहले सोमवार का कलेक्शन
वहीं, फिल्म के पहले मंडे के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने 5 करोड़ का कलेक्शन किया। इसी के साथ फिल्म ने अब तक 39 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया।
डे वाइज कलेक्शन
आपको बता दें कि'राजा शिवाजी' ने रिलीज के पहले दिन 11.35 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन इस फिल्म ने 10.55 करोड़ कमाए। रिलीज के तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 12 करोड़ रुपये रहा।
छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म
बता दें कि राजा शिवाजी ने पहले सोमवार को चार मराठी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। लिस्ट में लाई भारी, पवनखिंड, टाइमपास और क्रांतिज्योति विद्यालय मराठी मध्यम शामिल हैं। राजा शिवाजी भारत में छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म बन गई है।
यह भी पढ़ें: 3 Idiots Sequel Update: '3 इडियट्स' के सीक्वल में विक्की कौशल की एंट्री!'चौथे इडियट' के रोल में आएंगे नज़र
फिल्म के बारे में
'राजा शिवाजी' छत्रपति शिवाजी महाराज की जिंदगी पर आधारित है। रितेश देशमुख ने खुद फिल्म को लिखा है, निर्देशित किया है और मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म को जेनेलिया देशमुख और ज्योति देशपांडे ने प्रोड्यूस किया है। मुंबई फिल्म कंपनी और जियो स्टूडियोज के बैनर तले बनी यह फिल्म मराठी और हिंदी दोनों भाषाओं में बनी है।
फिल्म का बजट
वहीं इसके बजट की बात करें, तो इसका बजट करीब 75 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जो मराठी सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म है। फिल्म में रितेश के साथ-साथ अभिषेक बच्चन, संजय दत्त और सलमान खान (कैमियो) जैसे सितारों की मौजूदगी ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में बड़ी भूमिका निभाई है।