
राजस्थान के जैसलमेर जिले में मंगलवार को भीषण सड़क हादसा सामने आया। जैसलमेर से जोधपुर जा रही एक प्राइवेट बस में भयानक आग लग गई। ये आग वार म्यूजियम के करीब लगी। आग लगने के बाद बस सड़क पर -धू कर जलने लगी। इसके बाद अंदर बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बस में 57 यात्री सवार थे. हादसे के बाद करीब 15 यात्रियों की मृत्यु हो गई. वहीं कई गंभीर रूप से झुलस गए। इन्हें जवाहिर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहीं सीएम भजन लाल शर्मा ने बस हादसे पर दुख जताया। घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए.
बस धू-धू कर जलने लगी
ऐसा बताया जा रहा है कि ये बस जैसलमेर से जोधपुर जा रही थी। बस जब वार म्यूजियम के जब करीब पहुंची, तभी अचानक बस से धुआं निकलने लगा। इसे देखते हुए बस धू-धू कर जलने लगी। हादसे के वक्त में 57 यात्री सवार थे.आग लगने के बाद कुछ यात्री तो खिड़की-दरवाजे से बाहर निकल आए। कुछ लोग फंसे रह गए। आग की चपेट में आ गए. रास्ते से गुजर रहे लोगों ने आनन-फानन में हादसे की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी.
घायलों को पहुंचाया अस्पताल
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने सबसे पहले बस में लगी आग को बुझा दिया। इसके बाद अंदर झुलसे यात्रियों को तीन एंबुलेंस की सहायता से जवाहिर अस्पताल में भर्ती कराया. ऐसा बताया जा रहा है कि जवाहिर हॉस्पिटल में करीब 17 झुलसे यात्रियों को एडमिट कराया गया था। इनमें से करीब 12 ने दम तोड़ दिया. वहीं बाकी का इलाज जारी है. उनकी हालात गंभीर है।