RBSE 5th-8th Datesheet: राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर ने 2026 की क्लास 5 और क्लास 8 बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। साथ ही बोर्ड ने दोनों कक्षाओं का विषयवार डेटशीट भी जारी कर दिया है। ये विस्तृत कार्यक्रम पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। जारी शेड्यूल के अनुसार 8वीं की बोर्ड परीक्षा 19 फरवरी से शुरू होगी और 5वीं की बोर्ड परीक्षा 20 फरवरी से शुरू होंगी।
एक शिफ्ट में होगी परीक्षा
आपको बता दें कि राजस्थान 8वीं बोर्ड परीक्षा 19 फरवरी 2026 से शुरू होकर 4 मार्च तक चलेंगी, जबकि राजस्थान बोर्ड 5वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा 20 फरवरी से शुरू होकर 5 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा का आयोजन एक ही शिफ्ट में किया जा रहा है। परीक्षा दोपहर 1.30 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
27 लाख छात्र होंगे शामिल
बता दें कि इस साल डेट शीट में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है, ऐसा पहली बार है जब राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं क्लास की परीक्षाएं फरवरी महीने में आयोजित की जा रही हैं। इससे पहले ये बोर्ड परीक्षाएं अप्रैल में आयोजित की जाती रही हैं। इस बार राज्य के लगभग 27 लाख छात्र इस साल इन एग्जाम में शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें: UGC NET Admit Card 2025 Link: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
ऐसे डाउनलोड करें डेटशीट
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल Shala Darpan (rajshaladarpan.nic.in) पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद "5th & 8th Exam" वाले लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब आप "Exam Time Table 2026" के लिंक पर क्लिक करें।
STEP 4. आपकी कक्षा का टाइम टेबल PDF स्क्रीन पर खुल जाएगा।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
कब कौन सी परीक्षा
आपको बता दें कि 8वीं कक्षा की 19 फरवरी 2026 को पहली बोर्ड परीक्षा अंग्रेजी विषय की है, इसके बाद 21 फरवरी को हिंदी, 23 फरवरी को विज्ञान, 25 फरवरी को सामाजिक विज्ञान, 27 फरवरी को गणित और अंतिम परीक्षा प मार्च को तृतीय भाषा संस्कृत की है। वहीं 5वीं कक्षा की 20 फरवरी 2026 को पहली परीक्षा अंग्रजी विषय की है, इसके बाद 24 फरवरी को गणित, 26 फरवरी को हिंदी, 28 फरवरी को पर्यावरण अध्ययन और आखिरी परीक्षा 5 मार्च को विशेष विषय की है।