RBSE Result: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) 2026 के 10वीं के छात्रों के लिए एक राहत की खबर सामने आ रही है। राजस्थान बोर्ड कल 10वीं का परिणाम जारी कर सकता है। ऐसे में छात्रों को सुचित किया जा रहा है कि वे रिजल्ट के लिए तैयार हो जाएं और अपने सभी जरुरी दस्तावेज तैयार रखें।
10 लाख छात्रों का डाटा
राजस्थान बोर्ड परीक्षा में शानिल 10 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के रिजल्ट के डाटा की डबल-चैकिंग की जा रही है। ऐसे में यह उम्मीद है कि राजस्थान बोर्ड अब जल्द ही रिजल्ट की घोषणा कर देगा जिसके बाद छात्र अपने रिजल्ट को देख पाएंगे।
डबल-चैक
रिजल्ट को जारी करने की तैयारी अब अपने अंतिम चरण पर है और बोर्ड कभी भी परिणान जारी कर सकता है। छात्र-छात्राओं के रिजल्ट का डाटा डबल-चैकिंग होने के बाद ही जारी किया जाएगा। बोर्ड का मानना है कि रिजल्ट के जारी होने में देर होने बेहतर है ताकी रिजल्ट में किसी भी प्रकार की गल्ती ना हो। बोर्ड द्वारा छात्रों के त्रुटिहीन परिणाम को जल्द ही RBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करने की संभावने है।
घर बैठे देखें ऑनलाइन रिजल्ट
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन ही जारी करेगा। वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक के एक्टिवेट हो जाने के बाद ही छात्र-छात्राएं अपने रिजल्ट को देख पाएंगे। आधिकारिक वेबसाइ़ट पर लिंक के एक्टिवेट हो जाने के बाद छात्र अपने रोल नंबर को दर्ज करके घर बैठे रिजल्ट चैक कर सकते हैं। हालांकि रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक होने के कारण रिजल्ट देखने में समस्या आ सकती है ऐसे में घबराएं नहीं। कोशिश करें कि वेबसाइट तुरंत न खोलें और थोड़ी देर बाद दोबारा चैक करें।
रोल नंबर से ही खुलेगा रिजल्ट
ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट के जारी हो जाने के बाद छात्रों को एक्टिव लिंक पर जाकर अपने बोर्ड के रोल नंबर को दर्ज करना होगा। रोल नंबर के बिना छात्र अपने रिजल्ट को चैक नहीं कर पाएंगे। ऐसे में छात्रों को सलाह है कि वे अपना रोल नंबर पहले से तैयार रखें ताकि रिजल्ट देखने में परेशानी ना आए।
ऐसे करें आसानी से चैक
1. राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं
2. होमपेज पर जाकर 'RBSE 10th Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
3. लिंक पर क्लिक करके अपना रोल नंबर भरें और मांगी गई जानकारी ध्यान से भरने के बाद 'Submit' के ऑपशन पर क्लिक करें।
4. अब आपको स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा जहां से आप उसे डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।
मार्कशीट में जरुरी बातें
छात्रों के रिजल्ट की मार्कशीट में जरुरी जानकारी मिलेंगी। छात्र अपनी मार्कशीट डाउनलोड करलें। छात्रों से संबंधित ये जरूरी जानकारी मार्कशीट में देखने को मिलेंगी-
1. छात्र और माता-पिता का नाम
2. रोल नंबर
3. स्कूल का नाम
4. विषयों के अंक, कुल अंक
5. प्रतिशत
6. पास या फेल का स्टेटस
ये जरुरी बातें रखें ध्यान
1. रिजल्ट के जारी हो जाने के बाद छात्रों को एक्टिव लिंक पर जाकर अपना बोर्ड रोल नंबर दर्ज करना होगा। रोल नंबर के बिना रिजल्ट नहीं खुल पाएंगे तो छात्रों को अपना रोल नंबर पहले से तैयार रखने की सलाह दी गई है।
2. रिजल्ट जारी होने पर वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक होता है जिस कारण रिजल्ट देखने में समस्या आ सकती है। ऐसे में घबराएं नहीं और कोशिश करें कि वेबसाइट को थोड़ी देर में दोबारा चैक करते रहें।
3. अपनी मार्कशीट को डाउनलोड करलें। मार्कशीट में जरुरी जानकारी देखने को मिलेंगी जिसमें छात्र और छात्र के माता-पिता का नाम, छात्र का रोल नंबर और स्कूल का नाम, विषयों के अंक, कुल अंक और प्रतिशत के साथ पास या फेल का स्टेटस भी लिखा होगा।
संबंधित जानकारी के लिए छात्रों को सलाह है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें। रिजल्ट की तारीख, समय, टॉपर लिस्ट और अन्य अपडेट्स जानने के लिए हमसे जुडे़ रहें।
यह भी पढ़ेंः PSL पर संकट गहराया, खिलाड़ियों के हटने से बौखलाया बोर्ड, IPL चुनने वालों पर एक्शन की चेतावनी से बढ़ा विवाद