Rajasthan Police Result 2025: राजस्थान पुलिस विभाग की ओर से पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट जिले के अनुसार पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है जिसमें सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर दर्ज हैं। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे विभाग की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर भी रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद कॉन्स्टेबल रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब आपको जिले के अनुसार रिजल्ट का लिंक दिखाई देगा।
STEP 4. आप जिस जिले के हैं उसके लिंक पर क्लिक करके मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर लें।
STEP 5. इसके बाद आप इसमें अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
दिसंबर में होगा अगला चरण
आपको बता दें कि इस लिखित परीक्षा में सफल घोषित हुए उम्मीदवारों को अब शारीरिक पात्रता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षा (PST) में शामिल होना होगा। राजस्थान पुलिस विभाग की ओर से जारी की गई नोटिफिकेशन के मुताबिक शारीरिक दक्षता परीक्षा अगले माह दिसंबर 2025 के दूसरे सप्ताह से शुरू किए जाएंगे। ऑफिशियल डेट की जानकारी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर साझा की जाएगी।
इस दिन हुई थी परीक्षा
वहीं इन चरणों को पास करने के बाद उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा। इसके बाद एक अंतिम मेरिट सूची (समग्र प्रदर्शन के आधार पर) तैयार और जारी की जाएगी। बता दें कि राजस्थान पुलिस भर्ती के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) लिखित परीक्षा 13 और 14 सितंबर 2025 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में करीब 3.75 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने इसमें हिस्सा लिया।