Rajasthan PTET Result 2026: वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा की ओर से आज (25 जून) राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET) 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारियां दर्ज करनी होंगी। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर जाएं।
2. इसके बाद 'Rajasthan PTET 2026 Result' वाले लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना रोल नंबर और मांगी गई लॉगिन जानकारी दर्ज करें।
4. आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
स्कोरकार्ड पर इन डिटेल को करें चेक
राजस्थान पीईटी परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उसमें अपना नाम, अपना रोल नंबर, परीक्षा का नाम, परीक्षा में प्राप्त कुल अंक, कैटेगरी की डिटेल और रैंक आदि की जांच अच्छे से कर लें।
काउंसलिंग के लिए आवेदन
आपको बता दें कि रिजल्ट जारी होने के बाद अब पास होने वाले छात्रों को कॉलेज में एडमिशन और सीट अलॉटमेंट के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा। VMOU जल्द ही काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल, रजिस्ट्रेशन की तारीखें और एडमिशन से जुड़े निर्देश वेबसाइट पर जारी करेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें।
यह भी पढ़ें: NEET Re Exam Answer Key: एनटीए जल्द जारी कर सकता है री-नीट परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की, ऐसे कर सकेंगे चेक
कब हुई थी परीक्षा
बता दें, राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट का आयोजन 14 जून 2026 को किया गया है। इस परीक्षा में लगभग 1 लाख 7 हजार 575 उममीदवार शामिल हुए थे। रिजल्ट जारी करने से पहले यूनिवर्सिटी की ओर से 16 जून को इसकी प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई थी। छात्रों को परीक्षा के सवालों या जवाबों पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 17 जून से 19 जून तक का समय दिया गया था। वहीं अब आपत्तियां की जांच करने के बाद फाइनल रिजल्ट जारी किया गया है।