Rajpal Yadav Update : अभिनेता राजपाल यादव से जुड़े सात चेक बाउंस मामलों की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में हुई. मामला वित्तीय लेनदेन से जुड़ा है, जिसमें अभिनेता को 1 करोड़ 15 लाख रुपये की राशि जमा करनी थी. सुनवाई के दौरान यह बात सामने आई कि तय रकम अभी तक जमा नहीं की गई है.
CJI ने अभिनेता से पूछा फिल्म का हाल
सुनवाई के दौरान भारत के मुख्य न्यायाधीश ने राजपाल यादव से हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत की. उन्होंने अभिनेता से पूछा कि क्या वह इन दिनों कोई सीरियल या फिल्म बना रहे हैं। कोर्ट की इस टिप्पणी के बाद माहौल कुछ सहज नजर आया. CJI ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अच्छी फिल्म बनाइए, यहां कई एडवोकेट अच्छे एक्टर हैं.
कोर्ट में बातचीत ने खींचा ध्यान
राजपाल यादव अपनी फिल्मों और कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में अदालत में उनके साथ हुई यह बातचीत सुनवाई के दौरान चर्चा का विषय बन गई. हालांकि, मामले का मुख्य मुद्दा बकाया राशि जमा कराने से जुड़ा रहा.
ये भी पढ़ें - Drishyam 3 Box Office Day 6: छठे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़, 220 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
1.15 करोड़ रुपये जमा कराने का मामला
मामले में राजपाल यादव को 1 करोड़ 15 लाख रुपये जमा कराने का निर्देश दिया गया था. रिपोर्ट के मुताबिक, निर्धारित रकम जमा नहीं होने की वजह से सुनवाई के दौरान इस मुद्दे पर भी ध्यान दिया गया। अब आगे की कानूनी प्रक्रिया और अदालत के निर्देश इस मामले में महत्वपूर्ण होंगे.
क्या है चेक बाउंस का मामला?
चेक बाउंस से जुड़े मामलों में अदालत भुगतान और कानूनी जिम्मेदारी को गंभीरता से देखती है. राजपाल यादव के मामले में भी सात चेक से जुड़े विवाद की सुनवाई चल रही है. अब कोर्ट के अगले आदेश पर नजर रहेगी और यह साफ होगा कि बकाया राशि को लेकर आगे क्या कदम उठाया जाता है.
राजपाल यादव के प्रशंसकों के बीच भी इस सुनवाई को लेकर चर्चा है. अभिनेता की फिल्मों से अलग उनका कोर्ट में नजर आया यह अंदाज सोशल मीडिया पर भी लोगों का ध्यान खींच रहा है.