Rakul Preet Singh: आज पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजन किया जा रहा है। इस योग दिवस को आज सभी भारतवासी एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य की थीम पर मना रहे है। इस मौके पर केंद्र सरकार की तरफ से भी फिट इंडिया मूवमेंट के तहत अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया है। जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और उनके पति जैकी भगनानी को ‘फिट इंडिया कपल’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इस खिताब को पाने के बाद कपल्स बहुत खुश नजर आ रहे है। और खुद पर गर्व महसूस कर रहे है।
अवार्ड को लेकर कपल्स ने क्या दी प्रतिक्रिया
कपल्स ने कहा, ‘हमें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर ‘फिट इंडिया कपल’ का पुरस्कार मिला, ये बहुत गर्व की बात है। हमें उम्मीद है कि हम लोगों को फिटनेस के बारे में प्रेरित कर सकेंगे, जिससे वो इसे अपने जीवन का हिस्सा बना सकें।’
जैकी भगनानी ने वजन घटाने पर कहा
जैकी भगनानी ने बताया वह 150 किलो थे उन्होंने अपना वजन 75 किलो कम किया है। इस सम्मान को पाने के बाद अभिनेत्री के पति ने कहा ‘केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया 'संडे ऑन साइकिल' जैसी कई पहल कर रहे हैं। और मुझे यहां सभी के साथ होने पर गर्व है।’
कपल्स का वर्कफ्रंट
कपल्स एक जाने - माने अभिनेता अभिनेत्री हैं। रकुल प्रीत ‘इंडियन 3’ और ‘दे दे प्यार दे 2’ आगामी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। आखिरी बार एक्ट्रेस को 'मेरे हसबैंड की बीवी' में देखा गया था, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन करने में नाकामयाब साबित हुई थी।वहीं अभिनेता की बात करें फिल्म कल किसने देखा से शुरूआत की और वर्ष 2011 में जैकी रेमो डिसूजा निर्देशित फिल्म फ़ालतू में काम किया फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई करने में कामयाब रही। उसके बाद जैकी कई अन्य फिल्मों में बतौर मुख्य लीड नजर आये जिसमे अजब गजब लव, रंगरेज, यंगिस्तान, वेलकम टू कराची जैसी फिल्में शामिल हैं।