Ramayana Release Date: रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' इस साल की सबसे चर्चित और मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। फैंस को इस फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच फिल्म की रिलीज डेट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फिल्म इस दीवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। जिसने फैंस के उत्साह को दोगुना कर दिया है। हालांकि मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी तक कुछ भी ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया है।
24 जुलाई को आएगा ट्रेलर
आपको बता दें कि 24 जुलाई को फिल्म का ट्रेलर पब्लिक के लिए रिलीज किया जा रहा है। हलांकि मेकर्स ने ग्लोबल प्रीमियर से पहले मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री के कुछ बड़े डायरेक्टर्स को यह ट्रेलर पहले ही दिखा दिया है, जिसे बहुत अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। एटली और सिद्धार्थ आनंद जैसे बड़े निर्देशकों ने भी ट्रेलर की जमकर तारीफ की है। हालांकि मेकर्स ने अभी तक कोई ऑफिशियली रिलीज डेट घोषित नहीं की है, लेकिन ट्रेलर के एक और रिव्यू ने लोगों का ध्यान खींचा है जिसमें फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अपडेट दिया गया है।
Watched the #Ramayana trailer in 3D at Bharat Mandapam, Delhi, a couple of days ago. The trailer will be released to the public on 24 July.
— idlebrain jeevi (@idlebrainjeevi) July 20, 2026
The casting is spot on, and the colour palette and overall visual identity feel authentically Indian. Artificial-looking and overly…
'8 नवंबर का इंतजार'
एक ट्रेड एनालिस्ट ने लिखा कि "कुछ दिन पहले दिल्ली के भारत मंडपम में Ramayana का ट्रेलर 3D में देखा। यह ट्रेलर 24 जुलाई को आम जनता के लिए रिलीज़ किया जाएगा। इसकी कास्टिंग एकदम सही है और इसका कलर पैलेट और ओवरऑल विज़ुअल स्टाइल पूरी तरह से भारतीय लगता है। बनावटी और बहुत ज़्यादा वेस्टर्न स्टाइल वाली चीज़ों को कम से कम रखा गया है। यह एक शानदार ट्रेलर है। भगवान राम के रोल में रणबीर कपूर एकदम सही हैं, जबकि रावण के रोल में यश ज़बरदस्त लगे हैं। साई पल्लवी ने सीता का किरदार बहुत ही शालीनता और असरदार ढंग से निभाया है। इसके विज़ुअल्स, म्यूज़िक और VFX वाकई वर्ल्ड-क्लास हैं। अंत में उन्होंने लिखा कि 8 नवंबर को फ़िल्म के सिनेमाघरों में आने का बेसब्री से इंतज़ार है।"
गॉडजिला से हो सकता है बड़ा मुकाबला
हालांकि अभी यह साफ़ नहीं है कि बताई गई तारीख फिल्म की ऑफिशियल रिलीज डेट है या नही। लेकिन अगर रामायण 8 नवंबर को रिलीज होती है, तो बॉक्स ऑफिर पर इसका मुकाबला मशहूर जापानी-हॉलीवुड डायरेक्टर ताकाशी यामाजाकी की फिल्म गॉडजिला: माइनस जीरो से होगा। गॉडजिला: माइनस जीरो फिल्म दुनिया भर में 6 नवंबर 2026 को रिलीज होने वाली है। यानी ये 'रामायण' के रिलीज होने से ठीक दो दिन पहले सिनेमाघरों में दस्तक दे देगी। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर इस साल का सबसे बड़ा मुकाबला साबित हो सकता है।